3 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘डर है, लेकिन खतरा नहीं’, KKK 15 में Gaurav Khanna की दर्दनाक चोटों पर उठे सवालों पर, मेकर ने तोड़ी चुप्पी, सेफ्टी पर दिया जवाब

Gaurav Khanna Rubber Bullet Injury: Banijay के CEO दीपक धर ने कहा कि खतरों के खिलाड़ी सेफ है, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शो की शूटिंग के दौरान इंटरनेशनल सेफ्टी प्रोटोकॉल फॉलो किए जाते हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Aug 03, 2026

Gaurav Khanna Injury KKK 15

गौरव खन्ना KKK 15 में भाग लेने वाली 13 मशहूर हस्तियों में से एक हैं। (फोटो सोर्स: Instagram/gauravkhannaofficial)

Gaurav Khanna Injury Khatron Ke Khiladi 15: स्टंट-बेस्ड रियलिटी टेलीविजन सीरीज खतरों के खिलाड़ी में सेफ्टी प्रोटोकॉल को लेकर चिंताओं के बीच, इसके मेकर ने सोमवार को साफ किया कि शो इसमें शामिल कंटेस्टेंट के लिए पूरी तरह सेफ है, जिसमें इंटरनेशनल लेवल के प्रोसीजर का पूरा पालन किया जाता है। बता दें कि मेकर्स की ओर से ये बयान टीवी एक्टर गौरव खन्ना की डरावनी दिखने वाली पीठ की चोटों के एक वीडियो के वायरल होने के बाद आई है।

जानकारी के लिए बता दें कि गौरव खन्ना ने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर रबर बुलेट वाले एक स्टंट के दौरान लगी चोटों को दिखाया। उन्होंने अपनी पीठ की चोट का वीडियो बनाने के लिए को-कंटेस्टेंट ओरी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने क्लिप को कैप्शन दिया, “मैं इसे टीवी पर देखकर अब भी ये दर्द महसूस कर सकता हूं। अब तक का सबसे दर्दनाक अनुभव। हम चारों इससे गुज़रे हैं… अभी भी ये निशान हैं।”

मेकर्स ने कहा शो ‘Brutal नहीं है’

HT.com के साथ बातचीत में, बनिजय के CEO दीपक धर - प्रोडक्शन हाउस जिसके पास शो फियर फैक्टर के ओरिजिनल अमेरिकन फॉर्मेट के राइट्स हैं, ने कहा कि शो “बिल्कुल भी ब्रूटल नहीं है” और इसे सभी सेफ्टी प्रोसीजर को फॉलो करते हुए इंटरनेशनल लेवल पर शूट किया गया है।

“ये बिल्कुल भी खतरनणक नहीं है। खैर, इसमें डर का एक एलिमेंट है। इसे फियर फैक्टर एक वजह से कहा जाता है… लेकिन ये एक ऐसा शो है जो अब अपने 15वें सीजन में है। हम इसे इंडिया में नहीं करते हैं। हम इसे एक इंटरनेशनल लोकेशन शूट पर करते हैं जहां सभी चेक्स एंड बैलेंस और सेफ्टी प्रोसीजर और प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाता है।"

गौरव खन्ना की डरावनी चोटें

गौरव खन्ना की इंस्टाग्राम स्टोरी, जिसमें उनकी रबर बुलेट की चोटों के परेशान करने वाले विज़ुअल्स थे, जिनको देखकर सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन दिए, और इसको बहुत दर्दनाक बताया।

“सच कहूं तो यह बहुत दर्दनाक लग रहा है, सच में जिन 4 कंटेस्टेंट्स ने यह किया, वे सभी खून से लथपथ हैं… KKK15 इस सीजन में अगले लेवल पर है, और गौरव ने इसके ठीक बाद एक और स्टंट किया और उस स्टंट में उन्होंने कमाल कर दिया। गौरव की पीठ, कंधे और कोहनी में भी चोट लगी थी और हैरानी की बात है कि उन्होंने अब तक शो में बहुत अच्छा किया है… पहले हफ्ते में 3 स्टंट किए, उन्होंने इस हफ्ते का बेस्ट स्टंट भी जीता। वह फिजिकल टास्क कर सकते हैं।"

एक और यूजर्स ने पोस्ट के नीचे कमेंट किया, “…यह बहुत ज्यादा है… क्या ये KKK मेकर्स पागल हैं? टीवी एक्टर्स को इससे गुजरने देना, जबकि वे जानते हैं कि उनका चेहरा ही उनकी USP है।”

खतरों के खिलाड़ी 15 का प्रीमियर 1 अगस्त को कलर्स टीवी पर हुआ और यह JioHotstar पर स्ट्रीम करने के लिए अवेलेबल है। KKK 15 के नए एपिसोड हर शनिवार और रविवार रात 9 बजे प्रसारित होंगे।