10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alliance Winner: रियलिटी शो ‘अलायंस’ की विनर बनी मिनी माथुर, कुशाल टंडन को हराकर फाइनल में पहुंची थीं अभिनेत्री

Alliance winner: अभिनेता कुणाल खेमू के रियलिटी शो अलायंस को अपना पहला विनर मिल चुका है। अली गोनी को हराकर मिनी माथुर ने सीजन 1 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
2 min read
Google source verification
kunal kemmu reality show alliance mini mathur Lifts Trophy beats aly goni

Alliance winner Mini Mathur: अभिनेता कुणाल खेमू द्वारा होस्ट किए जा रहे रियलिटी शो 'अलायंस' से बड़ी खबर आ रही है। शो को अपना पहला विजेता मिल गया है। ग्रैंड फिनाले के बेहद रोमांचक मुकाबले में प्रसिद्ध टीवी प्रेजेंटर और अभिनेत्री मिनी माथुर ने ये शो जीत लिया है। अली गोनी और रूही दोसानी को पछाड़ते हुए इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद मिनी माथुर ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि उनका यह सफर अन्य महिलाओं को भी खुद पर विश्वास करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करेगा।

मिनी माथुर बनी अलायंस शो की विनर

'अलायंस' के ग्रैंड फिनाले से पहले प्रतियोगिता काफी कठिन हो गई थी। अली गोनी 'एस ऑफ द वीक' बनकर पहले ही फाइनलिस्ट बन चुके थे, जबकि बाकी प्रतियोगियों- मिनी माथुर, रूही दोसानी, नीति टेलर और कुशाल टंडन को आमने-सामने के मुकाबलों से गुजरना पड़ा था। जीत के बाद अपनी स्पीच में मिनी माथुर ने कहा कि यह उनका पहला कैप्टिव रियलिटी शो था और उन्हें शुरुआत में एक हफ्ते भी टिकने की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने अपने साथी प्रतियोगियों का आभार जताया, जिन्होंने इस पूरे सफर में उनका साथ दिया था।

मिनी ने आगे कहा, "इस शो को मैंने गरिमा और ईमानदारी के साथ खेला है और उम्मीद है कि उनकी यह जीत हर उस महिला को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी जो अपने जीवन में कुछ नया और बड़ा हासिल करना चाहती है।" वहीं, मिनी माथुर को चमचमाती ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के रूप में 50 लाख रुपये दिए गए हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों के आए कमेंट

सोशल मीडिया पर लोगों ने किए कमेंट कर मिनी को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मिनी जी आपको बहुत-बहुत बधाई। शो में आपकी पूरी जर्नी बहुत शानदार थी।" दूसरे ने लिखा, "इन्होंने ट्रॉफी तो जीत ली लेकिन दिल नहीं जीत पाईं।" तीसरे ने लिखा, "ये अच्छी खबर है।"