21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुनिका सदानंद का फूटा PM नरेंद्र मोदी के फैंस पर गुस्सा, अश्लील Video वाले कमेंट पर किया पोस्ट

Kunickaa Sadanand: दिग्गज अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने अपने खिलाफ हो रही अश्लील सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कड़ा ऐतराज जताया है। लोग उन्हें उनकी एक पुरानी फिल्म का रोमांटिक वीडियो वायरल कर 'माल' कह रहे हैं। साथ ही उन्हें धमकियां मिल रही है। इसी को लेकर कुनिका ने कहा है कि न्यू इंडिया में केवल औरतों को मारो, जला दो, उनका कत्ल कर दो, रेप कर दो यही जायज है।

3 min read
Google source verification
Kunickaa Sadanand lashes out at PM Narendra Modi supporters actress breaks down over romantic video comment

कुनिका सदानंद का फूटा गुस्सा

Kunickaa Sadanand Post: अपनी बेबाक बयानबाजी और निडर अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली 62 साल की दिग्गज अभिनेत्री कुनिका सदानंद इन दिनों सोशल मीडिया पर भारी नफरत और ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर मुखर रहने वाली कुनिका को पिछले कुछ समय से लगातार टारगेट किया जा रहा था, लेकिन हाल ही में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने न सिर्फ उनका दिल तोड़ दिया, बल्कि उन्हें गहरे गुस्से से भी भर दिया है।

कुनिका सदानंद का फूटा गुस्सा (Kunickaa Sadanand Twitter controversy PM Modi comment)

सोशल मीडिया पर लोग उन्हें अश्लील और 'माल' जैसे गंदे शब्द कह रहे हैं। जिसे लेकर कुनिका का दर्द छलक पड़ा है। उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में कहा है कि आज के दौर में भारत में औरत होना एक पाप बन चुका है। इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक यूजर ने कुनिका सदानंद की एक पुरानी फिल्म का वीडियो क्लिप शेयर कर दिया था।

इस क्लिप में उनके साथ दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी और कुनिका एक पूल के अंदर रोमांटिक सीन करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने तंज कसा, "ये वो महिला हैं, जो रोजाना ज्ञान और आदर्श का झंडा लिए घूमती हैं और हर रोज मोदी जी को गालियां देती हैं।" इस पर कुनिका ने पलटवार करते हुए लिखा, "ये सिर्फ एक रोल है बेवकूफ, इसे एक्टिंग कहते हैं।" कुनिका के इस जवाब के बाद ट्रोलर्स की पूरी फौज उन पर टूट पड़ी।

कुनिका की एक्टिंग पर किए भद्दे कमेंट (Kunickaa Sadanand movie clip viral Amrish Puri)

कुनिका के सफाई देने के बाद भी लोग शांत नहीं हुए। एक यूजर ने लिखा, "इसे एक्टिंग नहीं, अश्लीलता कहते हैं। साथ ही उनके काम पर भी भद्दी बातें कहीं और उनके लिए बेहद आपत्तिजनक और खराब शब्दों का इस्तेमाल किया। हालांकि, कुछ महिला फैंस ने इन कमेंट्स का स्क्रीनशॉट शेयर कर कुनिका का बचाव भी किया और ट्रोलर्स को खूब खरी-खोटी भी सुनाई।

इस बेहद गंदी ट्रोलिंग से आहत होकर कुनिका सदानंद ने न्यू इंडिया की सोच पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया, "इस देश में औरत होना पाप हो गया है। औरतों को मारो, जला दो, उनका कत्ल कर दो, रेप कर दो। उन्हें गालियां दो, लांछन लगाओ, कन्या भ्रूण हत्या करो, उनकी तौहीन करो और उनसे उनके हक छीन लो... ये सब कुछ जायज है हमारे न्यू इंडिया में!"

पीएम मोदी पर कमेंट किया तो मिली रेप की धमकियां (Kunickaa Sadanand Thalapathy Vijay Trisha Krishnan post)

दरअसल, कुनिका सदानंद के लिए लोगों का यह गुस्सा अचानक नहीं फूटा है। इसके पीछे हाल ही में उनका दिया एक विवादित बयान है। कुछ दिनों पहले साउथ सुपरस्टार और नेता थलपति विजय और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही थी, जिसमें विजय पर अपनी पत्नी को छोड़ने और एडल्ट्री को बढ़ावा देने के आरोप लगाए जा रहे थे।

इस पर तृषा और विजय का बचाव करते हुए कुनिका ने इसकी तुलना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कर दी थी। उन्होंने लिखा था, "एक ऐसा व्यक्ति जिसने अपनी पत्नी को बिना किसी आर्थिक या भावनात्मक सुरक्षा के छोड़ दिया, वह हमारे देश का प्रधानमंत्री है। नारी वंदन।" पीएम मोदी पर किए गए इसी कमेंट के बाद से कुनिका कट्टरपंथियों और ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। एक इंटरव्यू में कुनिका ने खुलासा किया था कि इस बयान के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने और रेप करने की धमकियां मिल रही हैं। इसके बावजूद कुनिका ने झुकने से इनकार कर दिया है और वह लगातार सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद कर रही हैं।