10 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘ये पढ़े-लिखे गंवार हमारा रेट तय करते हैं’, 370 बिरयानी विवाद पर खुशबू पाटनी का प्रणीत मोरे पर फूटा गुस्सा

₹370 Biryani Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने ₹370 बिरयानी विवाद पर कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा की आलोचना की। साथ ही उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर कर महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सवाल उठाते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 10, 2026

₹370 Biryani Controversy

प्रणित मोरे पर भड़कीं खुशबू पाटनी। (फोटो सोर्स: khushboo_patani)

Khushboo Patani on ₹370 Biryani Controversy: कॉमेडियन प्रणित मोरे के शो में ₹370 बिरयानी वाले कमेंट पर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने कहा कि वह एक महिला के साथ डेट पर गए थे, जहां उन्होंने चिकन बिरयानी की एक प्लेट के लिए 370 रुपये दिए, और इसलिए वो अपने इन्वेस्टमेंट पर “रिटर्न” के हकदार हैं। इस टिप्पणी पर प्रणित मोरे हंसने लगे और उन्हें शो में बोलने का मौका दिया। हिमांशु ने बाद में माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए। इस बीच, प्रणित ने भी माफी मांगते हुए कहा कि ‘ऑडियंस मेंबर के कमेंट मेरे विचार नहीं दिखाते हैं’।

खुशबू ने क्या कहा

प्रणीत मोरे अऊ 370 रुपये बिरियानी विवाद में अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी अब इस विवाद में कूद पड़ीं हैं। उन्होंने खुशबू पटानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के छोटे-छोटे क्लिप शेयर किये हैं और हिमांशु की महिलाओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर अपनी राय दी। उन्होंने आगे कहा, “यह वीडियो अब तक आप सबने देख ली होगी। आगे बढ़ते हैं… वो ऐसा कहने की कोशिश कर रहा है कि अजीब लगेगा कि पहले दिन ही बिरयानी खिलाने लाए हैं और पहले ही दिन रिलेशन बनाने की मांग कर रहा है। लड़की को एक अंधेरे से पार्क में लेके गया ताकि उसके साथ कुछ फिजिकल एक्टिविटी कर सके। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि ‘हम दोस्त हैं’ सिर्फ बात के लिए बोलते हैं असलियत में इसके कोई मायने नहीं होते हैं ना।

इसके साथ ही खुशबू ने आगे कहा, “ये 22-23 साल का लड़का है और ऐसा दिमाग है इस लड़के के अंदर। उसके टॉप के अंदर उसको हाथ डालना था। देख लो लड़कियों तुम्हारे पजामा तक की बात आ गई… क्या मस्त समां बांध दिया है उसने वो। मंदिर को मॉल में कन्वर्ट कर दिया लेकिन इसके पहले इस कॉमेडियन के दिमाग में ये नहीं आया कि जो गंदगी वो उगल रहा है वो उस चीज को वहीं रोका जाए? ये प्रसाद चढ़ाना क्या होता है।

‘ये पढ़े लिखे जितने भी गंवार हैं ये हमारा रेट तय करते हैं’

उन्होंने आखिर में कहा, “ये पढ़े लिखे जितने भी गंवार हैं ये हमारा रेट तय करते हैं। हम छोटे हैं तो रेट तय करेंगे, कॉलेज में रेट तय करेंगे, डेट पे जा रहे हैं किसी के साथ तो रेट तय करेंगे। और शादी के बाद ससुराल और पति दहेज में रेट तय करेंगे। पूरी ज़िंदगी हमारी रेट ही होगी।” इतना ही नहीं खुशबू पटानी ने अपने वीडियो में खुकुरी नाम का एक नेपाली चाकू दिखाया और महिलाओं से इसे खरीदने के लिए कहा।

प्रणित ने झगड़े के बाद क्या कहा

आलोचना के बाद अपने बयान में प्रणित ने लिखा, "मैंने हाल ही में आए एक 'क्राउडवर्क' क्लिप को लेकर हो रही आलोचना देखी है। दर्शकों में से किसी व्यक्ति ने जो टिप्पणी की, वो मेरी सोच को नहीं दिखाती। पीछे मुड़कर देखने पर लगता है कि मुझे उस टिप्पणी पर हंसकर आगे बढ़ने के बजाय उसे चुनौती देनी चाहिए थी। यह मेरी तरफ से एक गलती थी।"

उन्होंने अपनी बात खत्म करते हुए कहा, "मैं उन सभी लोगों का आभारी हूं जिन्होंने सम्मानपूर्वक अपनी बात रखी। जो कुछ भी हुआ, उसके लिए मैं दिल से माफ़ी मांगता हूं और इस अनुभव से सीखूंगा। मैं भी एक इंसान हूं और बाकी लोगों की तरह लगातार सीख रहा हूं।"

नौकरी से हाथ धोना पड़ा हिमांशु जांगड़ा को

खबरों के हिमांशु जांगड़ा स्टारविक डिजाइन में काम कर रहे थे। विवाद बढ़ने के बाद कम्पनी के फाउंडर विवेक विश्वकर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कि कंपनी ने उन्हें निकाल दिया है। विश्वकर्मा ने कहा, "वर्कप्लेस के बाहर जो हुआ, उसका असर अब वर्कप्लेस पर पड़ा है, और कंपनी, हमारी टीम, हमारे क्लाइंट्स और यहां हम जो माहौल बनाते हैं, उसके प्रति मेरी जिम्मेदारी है।" "इसीलिए हमने उनसे अलग होने का फैसला किया है।"