
Seema Haider On Ranveer Singh Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर अभी भी धमाल मचा रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इतना ही नहीं, फिल्म ने ग्रोस कमाई के मामले में करीब 1800 करोड़ के आकंड़े को छू लिया है। फिल्म की कहानी को लेकर जबरदस्ता चर्चा हुई। इसी बीच पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर ने एक बार फिर फिल्म को लेकर बात की। रणवीर सिंह को लेकर उन्होंने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।
सीमा हैदर ने एक हालिया इंटरव्यू में बात करते हुए 'धुरंधर' को लेकर अपनी राय साझा की है। प्रोपगेंडा के आरोपों के बीच सीमा हैदर ने कहा, 'मैं जहां पाकिस्तान में रहती थी। ल्यारी उसके बहुत करीब था। फिल्म में जो भी दिखाया गया है वहां पर बिल्कुल वैसा ही होता है। चाय वाला, जूस वाला, वहां सबकुछ बिल्कुल वैसा ही है'
धुरंधर पर आगे बात करते हुए सीमा हैदर ने कहा, 'पाकिस्तान में बिल्कुल वैसा ही होता है। सारे किरदार और रोल एकदम वैसे ही है। कोई बदलाव नहीं है या फिर कुछ खुद से नहीं दिखाया गया है।'
इतना ही नहीं, जब सीमा से पूछा गया कि उन्हें सबसे ज्यादा अच्छी एक्टिंग किसकी लगी तो इस पर सीमा ने कहा, मुझे सबसे बेहतरीन काम रणवीर सिंह का ही लगा। उन्होंंने फिल्म में शानदार काम किया है। इसके अलावा उन्होंने अक्षय खन्ना के वायरल हुक स्टेप को लेकर भी बात की। एक वीडियो में वो अक्षय खन्ना के वायरल गाने का हुक स्टेप करते हुए भी नजर आ रही हैं।
बता दें हाल ही में सीमा हैदर ने छठे बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम भारत रखा है। गुरुवार को नोएडा के रबूपुरा स्थित घर पर नामकरण संस्कार के दौरान सीमा ने खुशी जताते हुए कई बातें कहीं। उसका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। सीमा हैदर ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है। वे बहुत खुश है और हिंदू होने पर उन्हें गर्व है। सीमा ने बताया कि वे क्रिकेट मैच में हमेशा भारत को सपोर्ट करती है।
आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'जब भारत मैच जीतता है, तो उसे बहुत खुशी होती है। मैच के दौरान वे भगवान से प्रार्थना करती है कि भारत की ही जीत हो। सीमा ने आगे कहा कि भारत के लोग बहुत अच्छे हैं। यहां हर जाति के लोग रहते हैं। सब मुझे प्यार करते हैं और सम्मान देते हैं। मुझे अपनी बहू मानते हैं। उसने साफ कहा कि अब वे पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती।'