14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आशा भोसले के निधन के 2 दिन बाद सिंगर ने आखिरी कॉल को किया याद, बोले- उन्होंने कहा मेरी तबीयत ठीक नहीं

Singer Talat Aziz Remembers Asha Bhosle: आशा भोसले के निधन के दो दिन बाद उनके करीबी और सिंगर तलत अजीज ने उन्हें याद करते हुए आखिरी कॉल के बारे में बताया है।

2 min read
Google source verification
Singer Talat Aziz Remembers Asha Bhosle

Singer Talat Aziz Remembers Asha Bhosle (सोर्स- एक्स)

Singer Talat Aziz Remembers Asha Bhosle: भारतीय संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद से पूरे देश में शोक की लहर है। उनका अंतिम संस्कार बीते दिन शाम को किया गया जहां उन्हें हजारों चाहने वाले सड़कों पर उतर आए। मनोरंजन जगत के कई सितारों ने आशा जी के अंतिम दर्शन किए। आशा जी का निधन चेस्ट पेन और मल्टी ऑर्गन फेलियर की वजह से हुआ। अब उनके निधन के दो दिन बाद उनके करीबी सिंगर तलत अजीज ने उनके साथ आखिरी कॉल पर बात के बारे में खुलासा किया है। क्या कुछ कहा है, तलत अजीज ने, चलिए जानते हैं।

तलत अजीज ने क्या कुछ कहा? (Singer Talat Aziz Remembers Asha Bhosle)

सिंगर ने हालिया इंटरव्यू में बताया है कि उनकी आशा जी के साथ कुछ दिन पहले ही कॉल पर बात हुई थी। तलत अजीज ने बताया कि बातचीत के दौरान आशा जी ने अपनी तबीयत ठीक न होने की बात जरूर कही थी, लेकिन उनकी आवाज में वही पुरानी एनर्जी और मिठास बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि आशा जी की तबीयत बिल्कुल भी ठीक नहीं थी लेकिन इसके बावजूद उन्होंने फोन पर उनके लिए गाना गाया था।

आखिरी कॉल पर भी गाना गा रही थीं आशा भोसले

तलत अजीज की मानें तो उस बातचीत में आशा जी पुराने दिनों को याद कर रही थीं। उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के बारे में भी बात की। उन्हें भी याद किया। साथ ही इस दौरान उन्होंने मजाक करते हुए ये भी कहा कि मॉरीशस से लौटकर उनसे मिलने जरूर आएं ताकि बैठकर लंबी बातचीत की जा सके। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

बात करते हुए भावुक हो गए तलत अजीज (Singer Talat Aziz Remembers Asha Bhosle)

इस दौरान आशा भोसले को याद करते हुए उन्होंने कहा, 'आशा जी उम्र के हिसाब से 92 साल की जरूर थीं, लेकिन दिल से बिल्कुल युवा थीं। उन्होंने कहा कि फोन पर बात करते समय आशा जी गुनगुना भी रही थीं और अपनी आवाज के बारे में पूछ रही थीं कि वो कैसी लग रही है।

ये सुनकर तलत अजीज खुद हैरान रह गए थे कि जो गायिका अपनी तबीयत खराब बता रही थीं, वही इतनी सटीक सुर में गा रही थीं। ये उनकी संगीत के प्रति समर्पण और जुनून का सबसे बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

अंतिम विदाई में उमड़ा सितारों का सैलाब

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में फिल्म और संगीत जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान तब्बू, सचिन तेंदुलकर, रणवीर सिंह, रितेश देशमुख, विक्की कौशल, आमिर खान समेत कई सितारे पहुंचे। सिर्फ खेल और मनोरंजन जगत ही नहीं, राजनीतिक गलियारों से भी कई हस्तियां इस दौरान मौजूद रहीं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी अंतिम विदाई में मौजूद रहीं।