15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान के न्यूज चैनल में दिखीं आशा भोसले तो बौखला गई पाकिस्तानी सरकार, उठाया ये बड़ा कदम

Asha Bhosle Tribute Controversy In Pakistan: पाकिस्तानी सरकार ने एक बार फिर भारत के लिए अपनी जलन को जगजाहिर कर दिया है। आशा भोसले के निधन के बाद एक बार फिर दुश्मन देश की बेरुखी सामने आई है।

2 min read
Google source verification
Asha Bhosle Tribute Controversy In Pakistan

Asha Bhosle Tribute Controversy In Pakistan (सोर्स- एक्स)

Asha Bhosle Tribute Controversy In Pakistan: भारत की पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन के बाद पूरे देश और दुनिया में शोक की लहर है। आशा ताई के जाने से भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका लगा है। उनके यूं चले जाने से जहां एक तरफ भारत में उनके फैंस दुखी हैं वहीं दुश्मन देश पाकिस्तान के न्यूज चैनल और सोशल मीडिया पर भी दिग्गज गायिका को श्रद्धांजलि दी जा रही है। लेकिन बस यही बात पाकिस्तानी सरकार को रास नहीं आ रही है। तभी तो देखिए ना न्यूज चैनल को सरकार ने नोटिस भेज दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

पाकिस्तानी सरकार बौखला गई (Asha Bhosle Tribute Controversy In Pakistan)

पाकिस्तान में आशा भोसले के निधन से जुड़ी खबर दिखाना एक बड़े विवाद की वजह बन गया। पाकिस्तानी मीडिया नियामक संस्था ने देश के प्रमुख चैनल को लीगल नोटिस थमा डाला है। पाकिस्तानी सरकार के इस कदम के बाद एक बार फिर बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल खड़ा हो गया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो चैनल ने आशा भोसले के निधन की खबर प्रसारित करते समय उनके मशहूर भारतीय गीतों और फिल्मों से जुड़े सीन दिखाए थे। संस्थान का कहना है कि ये कदम पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय के उस आदेश का उल्लंघन है, जिसमें भारतीय कंटेंट के प्रसारण पर रोक लगाई गई थी। इसी आधार पर चैनल को सफाई देने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

कलाकार को श्रद्धांजलि देना परंपरा है- अजहर अब्बास

इस पूरे मामले पर चैनल के मैनेजिंग डायरेक्टर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर रिएक्शन देते हुए कहा कि किसी भी महान कलाकार को श्रद्धांजलि देते समय उनके काम को दिखाना पत्रकारिता की पुरानी परंपरा रही है। उनके मुताबिक, आशा भोसले जैसी विश्वस्तरीय कलाकार के योगदान को देखते हुए उनके और अधिक गीत दिखाए जाने चाहिए थे।

उन्होंने ये भी कहा कि कला और ज्ञान किसी एक देश की सीमा में बंधे नहीं होते, बल्कि पूरी मानवता की साझा धरोहर होते हैं। ऐसे समय में कलाकारों को राजनीतिक तनाव से अलग रखा जाना चाहिए।

आशा भोसले का संगीत सफर

बता दें आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में कई हिट गाने गाए हैं। उन्होंने 30 से भी ज्यादा भाषाओं में गाने गाए। भारतीय संगीत जगत को कई बेहतरीन गाने दिए। वो भले ही दुनिया से चली गई हों लेकिन हमेशा सभी के दिलों में जिंदा रहेंगी।