13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मां चली जाए किसी को तो कैसा लगता है?’, आशा भोसले के अंतिम संस्कार में जैकी श्रॉफ का फूटा गुस्सा, भड़कने का वीडियो हुआ वायरल

Jackie Shroff Angry At Asha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका आशा भोसले के अंतिम दर्शन करने पहुंचे एक्टर जैकी श्रॉफ पैपराजी पर भड़क गए। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
Jackie Shroff Angry At Asha Bhosle Funeral

Jackie Shroff Angry At Asha Bhosle Funeral (सोर्स- एक्स)

Jackie Shroff Angry At Asha Bhosle Funeral: सुरों की मल्लिका कही जाने वालीं आशा भोसले का अंतिम संस्कार आज मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया। इस दौरान उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए इंडस्ट्री की कई हस्तियां आईं। क्रिकेट जगत से भी कई खिलाड़ियों ने आशा ताई के अंतिम दर्शन किए। इसी दौरान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने भी आशा ताई को विदाई दी।

भड़क गए जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff Angry At Asha Bhosle Funeral)

इसी दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो पैपराजी के एक सवाल पर नाराज नजर आए। जैकी को पैपराजी के कैसा लग रहा है वाले सवाल पर इतना गुस्सा आया कि उन्होंने लताड़ लगा दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि उन्हें इस सवाल पर इतना गुस्सा आया कि गाड़ी में बैठे-बैठे ही उन्होंने क्लास लगा दी।

पैपराजी के सवाल पर नाराज दिखे जैकी श्रॉफ

दरअसल, आशा ताई को श्रद्धांजलि देने के बाद जब जैकी श्रॉफ अपनी कार की ओर लौट रहे थे, तभी पैपराजी ने उनसे आशा भोसले के निधन पर प्रतिक्रिया जाननी चाही। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा- किसी की मां जब चली जाती है तो उसे कैसा लगता है? इसके बाद जैकी कहते हैं कि चल जा, ये कई टाइम है ये सब पूछने का।

जनाई भोसले को ढांढस बंधाते नजर आए कई स्टार्स

इसी बीच आशा भोसले के निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है। इस दौरान उनकी पोती जनाई भोसले अंदर से काफी टूट चुकी हैं। वो अंतिम संस्कार के दौरान काफी भावुक थीं। उन्हें रणवीर सिंह, मोहम्मद सिराज और तब्बू जैसे स्टार्स संभालते हुए नजर आए।

भारी सुरक्षा के बीच निकली अंतिम यात्रा

आशा भोसले की अंतिम यात्रा मुंबई की सड़कों से गुजरते हुए शिवाजी पार्क पहुंची, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों प्रशंसक सड़कों पर उमड़ पड़े और अपनी फेवरेट गायिका को आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचे।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल की मौजूदगी में अंतिम यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई।

संगीत जगत की अमर विरासत छोड़ गईं आशा ताई

आशा भोसले के चले जाने से भारतीय संगीत में कभी ना भरने वाला खालीपन आ गया है। आशा भोसले के लाखों-करोड़ों चाहने वाले अब भी यकीन नहीं कर पा रहे कि वो अब हमारे बीच नहीं रहीं। उन्होंने अपने लंबे करियर में कई हिट गाने दिए। वो स्वरकोकिला कही जाने वालीं लता मंगेशकर की छोटी बहन थीं। साथ ही वो अपने पीछे अपने सबसे छोटे बेटे आनंद भोसले और पोती जनाई भोसले को छोड़ गई हैं।