मनोरंजन

“तू अच्छा है यार, ये आदत छोड़ दो”, SRK के स्मोकिंग पर हुई बातचीत का किस्सा फिर हुआ वायरल

SRK and Dev Anand: हाल ही में शाहरुख खान के स्मोकिंग पर हुई बातचीत का एक किस्सा सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गया है।

2 min read
Apr 07, 2026
एक्टर शाहरुख खान (फोटो सोर्स; X @sanaafsal के अकाउंट द्वारा)

SRK and Dev Anand: बॉलीवुड के स्टार्स देव आनंद और शाहरुख खान अलग-अलग दौर के चमकते सितारे होने के बावजूद एक-दूसरे में एक खास जज्बा और अपनापन देखते थे। दोनों में काम के प्रति गहरा लगाव और एक अनोखा चार्म था, जो फैंस के दिलों में आज भी जिंदा है। बता दें, 2009 में हुई एक खास मुलाकात ने इस खास रिश्ते को और भी स्पेशल बना दिया।

ये भी पढ़ें

अक्षय कुमार ने फिर की राजपाल यादव की बेइज्जती? कॉमेडियन पर मजाक पड़ा भारी, लोगों ने निकाली भड़ास

मैं कोशिश जरूर करूंगा

उस समय बिजनेसमैन अनिल अंबानी ने एक हाई-प्रोफाइल पार्टी रखी थी, जिसमें रिलायंस एंटरटेनमेंट और हॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर स्टीवन स्पीलबर्ग के सहयोग की खुशियां मनाई जा रही थीं, तब पार्टी में मौजूद देव आनंद ने देखा कि शाहरुख खान चुपचाप सिगरेट पी रहे थे और उसे छिपाने की कोशिश कर रहे थे।

इतने में ही, देव आनंद ने अपनापन दिखाते हुए कहा, "शाहरुख यार, क्यों स्मोक करता है? तू कितना अच्छा लड़का है। छोड़ दे इसे।" ये बात प्यार और दोस्ती से भरी हुई थी, न कि कोई डांट-फटकार से। शाहरुख, जिन्होंने हमेशा बड़े स्टार्स के साथ विनम्रता दिखाई है, मुस्कुरा कर बोले, "मैं कोशिश जरूर करूंगा।"

तुम काम करना बंद कर दोगे, तो तुम खत्म हो जाओगे

इसके बाद लंदन की एक और मुलाकात भी बहुत प्यारी रही। जब देव आनंद एक फाइव-स्टार होटल के कैफे में बैठे थे, तो गौरी खान और उनकी दोस्त सुजैन खान ने उन्हें पहचाना और उनसे मिलने चली आईं। शुरू में देव आनंद ने उन्हें पहचाना नहीं, लेकिन फिर उन्होंने गर्मजोशी से कहा, "हाय गौरी, कैसी हो?" गौरी को ये जवाब बहुत अच्छा लगा और वो हैरान रह गईं।

इतना ही नहीं, देव आनंद ने शाहरुख खान को एक बड़ा सबक भी दिया, जिसे शाहरुख आज तक याद करते हैं और शाहरुख इसको लेकर कई बार जिक्र भी कर चुके है। एक्तर ने बताया, "देव साहब ने कहा था, जब मैं तुम्हें देखता हूं तो लगता है कि अगर तुम काम करना बंद कर दोगे, तो तुम खत्म हो जाओगे" और ये शाहरूख के जीवन का आधार बन गई, "मैं पिछले 30 साल से रोजाना 10-12 घंटे काम कर रहा हूं। फिल्में चल रही हों या न चल रही हों, कामयाबी पर नहीं रुकता और नेगेटिविटी में भी नहीं उलझता। बता दें, देव आनंद की बातें हमेशा शाहरुख के दिल के करीब रही हैं, उन्होंने पिछले कई इंटरव्यू में ये बाते कही है।

Updated on:
30 Apr 2026 02:31 pm
Published on:
07 Apr 2026 07:15 am
Also Read
View All