मनोरंजन

SC से राहत के बीच शाहरुख खान का पुराना ट्वीट वायरल: फैन ने पूछा-‘मन्नत’ बेचोगे क्या? किंग खान ने दिया मजेदार जवाब

Shah Rukh Khan Mannat : सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत के बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना मजेदार और दिल छू लेने वाला ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
2 min read
Jul 15, 2026
Shah Rukh Khan
Shah Rukh Khan Mannat। फोटो पत्रिका नेटवर्क

मुंबई। बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान और उनका आलीशान बंगला 'मन्नत' इन दिनों सुर्खियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने मन्नत के रेनोवेशन के काम को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर शाहरुख खान को बड़ी राहत दी है। कोर्ट से मिली राहत के बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना मजेदार और दिल छू लेने वाला ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीत लिया है। दरअसल, यह पूरा मामला शाहरुख के एक पुराने सोशल मीडिया सेशन (#AskSRK) का है, जब एक यूजर ने उनसे उनके घर को लेकर एक अजीबोगरीब सवाल पूछ लिया था।

'भाई, मन्नत बेचने वाले हो क्या?'

सोशल मीडिया एक्स पर सवाल-जवाब सेशन (#AskSRK) के दौरान एक यूजर ने शाहरुख खान से सवाल पूछा था, 'भाई, मन्नत बेचने वाले हो क्या?' इस पर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए एक्स पर लिखा,'भाई, मन्नत बिकती नहीं है, सर झुकाकर मांगी जाती है… याद रखोगे तो जिंदगी में कुछ पा सकोगे।' इसके बाद शाहरुख का यह जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

यह ट्वीट अब क्यों हो रहा है वायरल?

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के मुंबई स्थित उनके आलीशान बंगले 'मन्नत' के रेनोवेशन को लेकर चल रहे विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने मन्नत में दो नई मंजिल जोड़ने के लिए मिली कोस्टल रेगुलेशन जोन (सीआरजेड) मंजूरी को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद से शाहरुख खान का यह पुराना ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहरुख खान का बंगला 'मन्नत' मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे स्थित है और यह शहर की सबसे चर्चित संपत्तियों में शामिल है। शाहरुख खान ने साल 2001 में इस संपत्ति को खरीदा था। इसके बाद इसे परिवार की जरूरतों के अनुसार बनवाया। हर साल शाहरुख के जन्मदिन और ईद के मौके पर हजारों फैंस उनके बंगले के बाहर इकट्ठा होते हैं। शाहरुख मन्नत की बालकनी में आकर अपने फैंस का अभिवादन करते हैं। अब इस नए फैसले के बाद मन्नत की हाइट दो मंजिल और बढ़ जाएगी।

Updated on:
15 Jul 2026 01:09 pm
Published on:
15 Jul 2026 01:08 pm