मनोरंजन

एथेनॉल पेट्रोल डलने के बाद अब गाड़ियों में लगेगा डबल इंजन- शेखर सुमन ने नितिन गडकरी पर ऐसे कसा तंज

Shekhar Suman Takes Dig At Nitin Gadkari: अभिनेता शेखर सुमन ने हाल ही में अपने शो में एथेनॉल पेट्रोल को लेकर अपने ही अंदाज में सरकार की फिरकी ली है।
2 min read
Jul 15, 2026
Shekhar Suman Takes Dig At E20 Petrol
शेखर सुमन ने नितिन गडकरी पर कसा तंज ( फोटो सोर्स- Youtube/ ShekharSuman, Instagram/gadkari.nitin)

Shekhar Suman Takes Dig At E20 Petrol: देशभर में इन दिनों एथेनॉल पेट्रोल को लेकर चर्चे हो रहे हैं। सरकार की ओर से लगातार E20 पेट्रोल को प्रमोट किया जा रहा है। इसी बीच होस्ट और अभिनेता शेखर सुमन ने नितिन गडकरी को लेकर एक तंज कसा है। एथेनॉल पेट्रोल को लेकर उन्होंने अपने शो 'द शेखर टुनाइट' में क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

शेखर सुमन ने E20 पेट्रोल पर कसा तंज

शेखर ने अपने शो में कहा, नितिन गडकरी जी का कहना है कि लोग एथेनॉल को लेकर भ्रम फैला रहे हैं। गडकरी जी भ्रम तो गाड़ियों को भी हो गया है। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि एथेनॉल डालने के बाद चलना है, बंद होना है, झूमना है करना क्या है।

हालांकि E20 पेट्रोल डालने के बाद कई गाड़ियों के इंजन खराब होने की भी खबरें आ रही हैं। मुझे लगता है कि डबल इंजन सरकार के बाद अब गाड़ियों में भी डबल इंजन लॉन्च करने की बारी आ गई है।

सौरभ जौशी ने भी माइलेज कम होने की दी थी जानकारी

बता दें इससे पहले पॉपुलर यूट्यूबर सौरभ जोशी ने भी बताया था कि एथेनॉल पेट्रोल डालने के बाद उनकी मर्सिडीज की माइलेज में काफी गिरावट आ गई है। हालांकि उसके बाद विवाद बढ़ता देख उन्होंने कहा कि गाड़ी के इंजन में दिक्कत थी इसलिए उसकी माइलेज लगातार गिर रही थी।

विवाद बढ़ने के बाद सौरभ जोशी ने मांगी माफी

हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद सौरभ जोशी ने अपनी कार को मर्सिडीज-बेन्स के सर्विस सेंटर पर जांच के लिए भेजा। वहां तकनीकी जांच में पता चला कि माइलेज कम होने की वजह पेट्रोल नहीं बल्कि इंजन से जुड़ी एक मैकेनिकल समस्या थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि E20 पेट्रोल को लेकर हुई गलतफहमी के लिए वह माफी मांगते हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद किसी भी तरह की गलत जानकारी फैलाना या लोगों को भ्रमित करना नहीं था।

Updated on:
15 Jul 2026 08:49 am
Published on:
15 Jul 2026 08:48 am