मनोरंजन

‘ओ मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’, सुनील लोधी ने परिवार संग फिल्म देखकर भक्ति गीत से जाहिर की खुशी, हुए भावुक

Sunil Lodhi HanumanAnsh: 'हनुमान अंश' में अपनी आवाज देने वाले दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी परिवार संग सागर के सिनेमा हॉल पहुंचे। उन्होंने माता-पिता की आंखों से फिल्म का अनुभव किया।
2 min read
Sep 03, 2026
Hanuman Ansh movie
दृष्टिबाधित सुनील लोधी हुए भावुक ( सोर्स: x-ians_indi/IMDb)

Sunil Lodhi viral video: 'हनुमान अंश' (Hanuman Ansh ) में अपनी आवाज देने वाले दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी के लिए फिल्म देखना बेहद खास अनुभव रहा। सुनील लोधी अपने माता-पिता और पूरे परिवार के साथ सागर के एक सिनेमा घर पहुंचे। दृष्टिबाधित होने की वजह से वह पर्दे पर फिल्म नहीं देख सकते, लेकिन उन्होंने अपने माता-पिता की आंखों से फिल्म को महसूस किया और इस खास पल को परिवार के साथ साझा किया।

परिवार के साथ सिनेमा घर पहुंचे सुनील लोधी

सुनील लोधी अपने माता-पिता और परिवार के सदस्यों के साथ सागर के एक सिनेमा घर में फिल्म देखने पहुंचे। फिल्म से उनका जुड़ाव खास है, क्योंकि उन्होंने 'हनुमान अंश' के गाने में अपनी आवाज दी है। फिल्म देखने के दौरान सुनील ने अपने माता-पिता की मदद से कहानी और पर्दे पर चल रहे दृश्यों को महसूस किया। परिवार के साथ सिनेमा हॉल में फिल्म देखना उनके लिए खुशी और भावुकता से भरा पल रहा।

भक्ति गीत गाकर जाहिर की खुशी

इस खास मौके पर सुनील लोधी ने भगवान हनुमान को समर्पित गीत भी गाया। उन्होंने गाते हुए कहा,"ओ मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में लाई नैया रे। अरे काहे की बनाऊं बनाई, काहे की पतवार,रामा काहे की लगा द जंजीर, सागर में नैया डार द।" ये गीत गाते वक्त वो भावुक दिखे और वहां मौजुद लोगों ने उनकी खूब सराहना की।

सुनील लोधी की आवाज में गाया गया ये भक्ति गीत उनके लिए अब बेहद खास बन गया है। उन्होंने बताया कि 'हनुमान अंश' से जुड़ने के बाद इस गीत से उनका भावनात्मक जुड़ाव और भी गहरा हो गया है, और उनके लिए ये पल बेहद यादगार बन गया। दृष्टिबाधित होने के बावजूद उन्होंने अपने माता-पिता की आंखों से फिल्म के दृश्यों को महसूस किया। इस दौरान भक्ति गीत गाकर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि यह गीत अब उनके दिल के बेहद करीब है।

फिल्म की शुरुआत ऐसी थी

फिल्म की शुरुआत भले ही सिनेमाघरों में धीमी रही, लेकिन दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉस और संत नीम करोली बाबा के लिए अटूट आस्था के बल पर 18वें दिन के बाद इसने शानदार रफ्तार पकड़ी। महज 1.8 करोड़ रुपये के छोटे बजट में बनी फिल्म ने 27वें दिन सैकनिल्क के मुताबिक 'हनुमान अंश' ने बुधवार को सिंगल डे पर 7.75 करोड़ का कलेक्शन करके टॉक्सिक को पीछे छोड़ दिया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शोभिनव सत्य अभिनीत फिल्म ने नेट कलेक्शन 61.88 करोड़ तक का कर लिया है।

Updated on:
03 Sept 2026 01:44 pm
Published on:
03 Sept 2026 01:44 pm
Also Read
View All
चप्पल उतारकर ‘हनुमान अंश’ देखते हुए नजर आया मुस्लिम शख्स, वीडियो वायरल होते ही लोगों ने दिया रिएक्शन

रजा मुराद ने गोविंदा और नीलम कोठारी की अनसीन फोटो की शेयर, लिखा- दोनों के चेहरे पर मुस्कान है

Fact Check: ‘हनुमान अंश’ देखते हुए महिला हुई बेकाबू, जोर-जोर से चिल्लाने लगी, जानें थिएटर से वायरल हुए वीडियो का सच

बिग बॉस के बाद क्यों बदल गया विशाल आदित्य सिंह और आसिम का रिश्ता? बोले- ‘धीरे-धीरे सब खत्म हो गया, दुश्मन नहीं, लेकिन दोस्त भी नहीं’

‘सिद्धार्थ की फोटो से शोहरत कमा रहे हो’, ट्रोल्स को शहबाज बडेशा ने दिया मुंहतोड़ जवाब, बोले- ‘जिस तन लागे वो मन जाने’