मनोरंजन

Pakistan में छाईं ये फिल्में, ‘धुरंधर’ ने भी मारी टॉप 3 में एंट्री, पहले 1 ने मचाया तहलका

Pakistan Indian Top Trending Movie: पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और इस बार भी कई बॉलीवुड फिल्मों ने वहां धमाल मचाया है। खासकर 'धुरंधर' जैसी फिल्में भी टॉप 3 में जगह बनाने में कामयाब रही हैं, जो दर्शकों के बीच अपनी मजबूत कहानी और शानदार अभिनय के कारण खूब सराही गई हैं।
2 min read
• •
Apr 06, 2026
Pakistan में छाईं ये फिल्में, 'धुरंधर' ने भी मारी टॉप 3 में एंट्री, पहले 1 ने मचाया तहलका
Pakistan में 'धुरंधर' ने भी मारी टॉप 3 में एंट्री (फोटो सोर्स: IMDb)

Pakistan Indian Top Trending Movie: पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्मों का सिलसिला जारी है, जो दर्शकों के बीच जलवा बनाने में कामयाब रहा। बता दें, इस वीकेंड खत्म होते-होते वहां की ट्रेंडिंग लिस्ट में कई भारतीय फिल्में टॉप पर हैं, जिनमें नई और पुरानी दोनों तरह की फिल्में मौजूद हैं।

रणवीर के एक्शन और फिल्म का तड़का दर्शकों को भा रहा है

इस लिस्ट में सबसे ऊपर रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' है। बता दें, फिल्म में उन्होंने फिर से पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। ये फिल्म लड़कियों के गायब होने और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर बनी है, जिसे पाक दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

तो वहीं दूसरी ओर, रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर पार्ट 1' को पाकिस्तान में पहले बैन किया गया था, लेकिन अब ये नेटफ्लिक्स पर रिलीज होकर वहां ट्रेंड कर रही है। रणवीर के एक्शन और फिल्म का तड़का दर्शकों को भा रहा है। बता दें, सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2' भी पाकिस्तान में पहले से बैन है, लेकिन नेटफ्लिक्स की वजह से ये फिल्म 5वें नंबर पर है। देशभक्ति और जोरदार ड्रामा इसे फेमस बनाए हुए हैं।

फिल्म की अनोखी कहानी पाक दर्शकों को खूब भा रही है

साउथ की फिल्म 'मेड इन कोरिया' ने भी काफी नाम खूब कमाया है। प्रियंका मोहन की ये फिल्म 20 मार्च 2026 को ओटीटी पर आई थी और अब 7वें स्थान पर है। फिल्म की अनोखी कहानी पाक दर्शकों को खूब भा रही है। बता दें, इसमें सबसे खास बात ये है कि आलिया भट्ट की 8 साल पुरानी स्पाई ड्रामा 'राजी' भी पाकिस्तान में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है और ये टॉप-10 लिस्ट में यहां 10वें नंबर पर है।

इस तरह नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पड़ोसी देश में भारतीय फिल्मों का जादू आज भी बरकरार है, जो साफ करता है कि भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता सीमाओं से परे है।

Updated on:
06 Apr 2026 09:30 am
Published on:
06 Apr 2026 09:30 am
Also Read
View All
इमरान खान से खफा हुआ बॉलीवुड!, किसी ने कहा गद्दार, तो किसी ने लगाई फटकार, CJP को सपोर्ट करना एक्टर को पड़ा भारी

मां बनने के बाद बढ़ा वजन, फिर भी नहीं छोड़ा डांस का जुनून, गरबा करने स्टेज पर लौटीं करिश्मा तन्ना, बोलीं- ‘इस मम्मी के भी कुछ सपने हैं’

इमरान खान को सरकार के खिलाफ पोस्ट करने के लिए मिले थे 15 लाख रुपये? वायरल स्क्रीनशॉट का सच आया सामने

पत्नी को कुत्ते के कटोरे से पानी पिलाकर ट्रोल हुए सौरव जोशी, अब ट्रुथ एंड डेयर चैलेंज पर दी सफाई, बोले- ‘और भी एक्सट्रीम चीजें होंगी’

‘मेरे 2 दिन उनके 100 दिन’, बिग बॉस 20 में नकुल ढुल की री-एंट्री की चर्चा के बीच, पुराना विवाद फिर आया सुर्खियों में