6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Priyanka Chopra ने जीजू Raghav Chadha के वीडियो पर किया कमेंट, हुआ वायरल

Priyanka chopra And raghav chaddha: हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीजू राघव चड्ढा के एक वीडियो पर कमेंट किया, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।

2 min read
Google source verification
Priyanka Chopra ने जीजू Raghav Chadha के वीडियो पर किया कमेंट, हुआ वायरल

प्रियंका चोपड़ा और कजिन परिणीति चोपड़ा के हसबैंड राघव चड्ढा(फोटो सोर्स: IMDb)

Priyanka chopra and raghav chaddha: स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने कजिन परिणीति चोपड़ा के हसबैंड राघव चड्ढा के लिए सोशल मीडिया पर सपोर्ट जताया है। बता दें, राघव चड्ढा जो कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उपनेता थे, उन्हें पद से हटाया गया है और उनकी जगह अशोक मित्तल को रिप्लेस किया गया है। इस फैसले के बाद राघव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मोंटाज साझा किया, जिसका नाम उन्होंने "खामोश, पर पराजित नहीं" रखा है।

राघव चड्ढा ने संसद में विभिन्न सत्रों उठाए ऐसे सवाल

आप इस वीडियो में देख सकते है कि राघव चड्ढा संसद के विभिन्न सत्रों में उठाए गए अहम मुद्दों जैसे शिक्षा और रोजगार के बीच की चुनौतियां, 'एक राष्ट्र-एक चिकित्सा उपचार' योजना, वेतन इंडेक्सेशन, और भगत सिंह को भारत रत्न देने की मांग पर चर्चा करते हुए दिख रहे है और वीडियो के कैप्शन में उन्होंने बस भारतीय झंडे का इमोजी शेयर किया। इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने दिल वाली आंखें, ताली और क्लैप के इमोजी शेयर करके अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राघव चड्ढा की पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने भी पहले अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति का ये वीडियो शेयर किया था और उनका सपोर्ट किया था, हालांकि बाद में उन्होंने ये पोस्ट डिलीट भी कर दिया। गौरतलब है कि परिणीति चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की कजिन हैं। पिछले साल प्रियंका ने राघव के 37वें जन्मदिन पर परिणीति के साथ उनकी सगाई की फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी थीं।

मामले पर चर्चा होने की संभावना

बता दें, ये घटना आम आदमी पार्टी के राजनीतिक गतिरोध और उसके अंदरूनी हालात की चोट को भी दर्शाती है। आने वाले दिनों में पार्टी के अंदर इस मामले पर और चर्चा होने की संभावना है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, प्रियंका चोपड़ा जल्द ही भारतीय सिनेमा में कमबैक करने वाली हैं और वो एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भुमिका में हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका अक्सर हैदराबाद आती-जाती रहती हैं।