मनोरंजन

ना माथे पर शिकन, ना चेहरे पर दुख! ट्विशा शर्मा के पति समर्थ को लेकर हुआ चौंकाने वाला दावा, परिवार ने की भावुक अपील

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा की मौत मामेले में आए दिन चौंकाने वाले दावे हो रहे हैँ। इस मामले में अब ट्विशा के भाई ने एक हैरान कर देने वाला दावा किया है।
3 min read
May 24, 2026
Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Death Case (सोर्स- एक्स)

Twisha Sharma Death Case: भोपाल की मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ट्विशा शर्मा की मौत का मामला हर दिन नए मोड़ लेता जा रहा है। इस केस में अब ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा ने कई गंभीर दावे किए हैं, जिनके बाद यह मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है। परिवार का कहना है कि ट्विशा की मौत केवल एक सामान्य घटना नहीं, बल्कि इसके पीछे कई ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब अभी तक नहीं मिले हैं।

'समर्थ सिंह कोर्ट में हंस रहा था'

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही उनका परिवार लगातार इंसाफ की मांग कर रहा है। अब परिवार की ओर से कहा गया है कि आरोपी पति समर्थ सिंह के व्यवहार ने उन्हें और ज्यादा परेशान कर दिया। मेजर हर्षित शर्मा के मुताबिक जब समर्थ सिंह को भोपाल कोर्ट में पेश किया गया तो उसके चेहरे पर पत्नी को खोने का कोई दुख दिखाई नहीं दिया। उन्होंने दावा किया कि कोर्ट में समर्थ का व्यवहार सामान्य लोगों जैसा था और वह काफी सहज नजर आ रहा था।

परिवार का कहना है कि अगर किसी इंसान ने हाल ही में अपनी पत्नी को खोया हो तो उसके चेहरे पर दर्द और तनाव साफ दिखाई देता है, लेकिन समर्थ सिंह के हावभाव बिल्कुल अलग थे। इसी वजह से अब परिवार का शक और गहरा गया है।

सीबीआई जांच की मांग तेज

ट्विशा शर्मा के परिवार ने इस पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग दोहराई है। मेजर हर्षित शर्मा ने कहा कि परिवार चाहता है कि जल्द से जल्द केंद्रीय एजेंसी इस केस को अपने हाथ में ले ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। परिवार का आरोप है कि शुरुआती जांच में कई तरह की खामियां सामने आई हैं और कुछ सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका भी जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट ने दूसरे पोस्टमार्टम की अनुमति भी दे दी है। परिवार का कहना है कि पहले पोस्टमार्टम में कई प्रक्रियागत गलतियां हुई थीं, जिसकी वजह से उन्हें दोबारा पोस्टमार्टम की मांग करनी पड़ी।

गिरिबाला सिंह पर भी उठ रहे सवाल

इस मामले में ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह भी लगातार विवादों में बनी हुई हैं। परिवार का आरोप है कि उन्होंने कई बार ऐसे बयान दिए जो ट्विशा की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले थे। हाल ही में सामने आए ऑडियो क्लिप और CCTV फुटेज को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

परिवार का दावा है कि केस को प्रभावित करने की कोशिश की गई। इसी वजह से अब सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। रेडिट और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर ट्विशा शर्मा केस ट्रेंड कर रहा है और लोग आरोपी पक्ष पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

परिवार ने की मार्मिक अपील

ट्विशा शर्मा की मौत को 10 दिन गुजरने के बाद अब उनके परिजनों ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। परिवार ने जनता से समर्थन की अपील करते हुए मामले से जुड़े कई अहम सवाल उठाए हैं। जारी लिखित बयान में परिजनों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति या संस्था को निशाना बनाना नहीं है, बल्कि वो सिर्फ मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और वैज्ञानिक तरीके से जांच चाहते हैं।

12 मई को हुई थी मौत

ट्विशा शर्मा की शादी दिसंबर 2025 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही 12 मई की रात वह अपने ससुराल में मृत पाई गईं। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला था। परिवार ने शुरुआत से ही दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच, कोर्ट की कार्रवाई और सीबीआई जांच की मांग के बीच हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यह केस और बड़ा मोड़ ले सकता है।

Updated on:
24 May 2026 07:04 am
Published on:
24 May 2026 07:02 am
Also Read
View All
‘कलयुग के बच्चे’, जयपुर में सरकारी नौकरी के लिए मां को मरवाने वाली बेटी पर भड़की इन्फ्लुएंसर, मनचली मिशा बोलीं- युग का अंत हो जाना चाहिए

‘सीने पर गोली मारना चाह रही थी मुझे, अब मार ले’, सुनीता आहूजा के अफेयर के दावे के बीच Lock Upp में पहुंचे गोविंदा

CM विजय की ‘जन नायकन’ मूवी के लेट रिलीज होने का क्या है कारण? लंबे इंतजार के बाद सेंसर बोर्ड ने जारी किया सर्टिफिकेट

Lock Upp में सुनीता आहूजा के गाली-गलौज पर सुधांशु पांडे ने कसा तंज? गालियां देने को लेकर बोले- मनोरंजन के नाम पर अभद्र भाषा

‘मेरे साथ 10 साल से खेल रही है’, Lock Upp में आते ही गौरव खन्ना ने किया तलाक पर बड़ा खुलासा, आकांक्षा चमोला को लेकर कही ये बात