मनोरंजन

‘प्रेग्नेंसी में नशा, बच्चा भी गिरा दिया’, ट्विशा शर्मा की सास के आरोपों पर भाई का खौला खून, बोला- शर्म करो

Twisha Sharma Death Case: नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इस केस में अब नया मोड़ तब आया जब ट्विशा के भाई और भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात हर्षित शर्मा ने खुलकर अपनी बहन के ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।
2 min read
May 22, 2026
Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Death Case (सोर्स- एक्स)

Twisha Sharma Death Case: मॉडल और अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की मौत की गुत्थी अब उलझती ही जा रही है। इस मामले में अब तक एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच अब ट्विशा के भाई हर्षित ने इस मामले में अपना बयान दिया है। ट्विशा की सास गिरीबाला के आरोपों पर अपना रिएक्शन देते हुए हर्षित ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। क्या कुछ रहा है हर्षित ने, चलिए जानते हैं।

हर्षित ने सास के आरोपों पर दिया जवाब (Twisha Sharma Death Case)

मेजर हर्षित शर्मा ने निजी चैनल से बातचीत में कहा कि उनकी बहन अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन इसके बावजूद उसके चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष लगातार ऐसी बातें फैला रहा है जिससे जांच का फोकस असली मुद्दे से हट जाए। हर्षित का कहना है कि उनकी बहन ने जिंदगी में काफी तकलीफें झेली थीं। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था और अब मौत के बाद भी उसे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।

पूर्व जज पर लगाए गंभीर आरोप

हर्षित शर्मा ने कहा कि उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की है कि कानून से जुड़ी रही एक महिला इस तरह के बयान दे रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति वर्षों तक अदालत में बैठकर फैसले सुनाता रहा हो, तो उससे संवेदनशील व्यवहार की उम्मीद की जाती है।

मेजर शर्मा ने आरोप लगाया कि ट्विशा की सास अपने रसूख और पुराने पद का इस्तेमाल कर मामले को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों पर दबाव डालने और सबूतों को कमजोर करने की कोशिशें भी हुईं।

‘अगर सब सही है तो बेटा फरार क्यों?’

मेजर हर्षित ने सबसे बड़ा सवाल ये उठाया कि अगर ससुराल पक्ष खुद को निर्दोष बता रहा है, तो फिर उनका बेटा अब तक सामने क्यों नहीं आया। उन्होंने कहा कि कानून से भागना किसी भी इंसान की बेगुनाही साबित नहीं करता।

उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी महिला की मौत के बाद उसके निजी जीवन को सार्वजनिक मंच पर उछालना बेहद शर्मनाक है। उनके मुताबिक, इस तरह की बातें सिर्फ सहानुभूति हासिल करने और जांच को भटकाने के लिए की जा रही हैं।

‘ट्विशा ने बहुत कुछ सहा’

मेजर शर्मा ने दावा किया कि उनकी बहन ने शादी के बाद कई मुश्किल हालातों का सामना किया। उन्होंने कहा कि परिवार लंबे समय से चीजों को संभालने की कोशिश कर रहा था, लेकिन हालात लगातार बिगड़ते गए।

हालांकि दूसरी तरफ ससुराल पक्ष की ओर से भी अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। ट्विशा की सास ने कुछ आरोप लगाते हुए कहा था कि उनकी बहू का व्यवहार ठीक नहीं था। इन्हीं बयानों पर अब मृतका का परिवार भड़क उठा है।

जमानत और जांच पर उठे सवाल

मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह को मिली जमानत पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मेजर हर्षित ने कहा कि कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए और किसी को भी अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर जांच को प्रभावित करने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

इस केस ने सोशल मीडिया पर भी बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। लोग लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं ट्विशा शर्मा का परिवार अब सिर्फ एक ही मांग कर रहा है कि उनकी बेटी को न्याय मिले और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।

Updated on:
22 May 2026 01:09 pm
Published on:
22 May 2026 01:08 pm