मनोरंजन

‘90% एक्टर्स अकेले हैं,मेंटल हेल्थ बिगड़ती है!’ सलमान खान के लेट-नाइट पोस्ट का जिक्र कर अब वरुण धवन ने कही ये बात

Varun Dhawan and Salman Khan: सलमान खान के लेट-नाइट पोस्ट के बाद, जिसमें उन्होंने कहा था कि लगभग 90% एक्टर्स अकेलापन महसूस करते हैं और उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है, वरुण धवन ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

2 min read
Jun 07, 2026
Varun Dhawan and Salman Khan
Varun Dhawan and Salman Khan (this photo from x:bollywoodbubble)

Varun Dhawan and Salman Khan: बॉलीवुड में चमक-दमक और ग्लैमर के पीछे क्या सच्चाई छुपी होती है, ये बात अक्सर पर्दे के पीछे ही दब जाती है, लेकिन एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में एक बेहद ईमानदार बातचीत में स्टारडम की उस कड़वी हकीकत को सामने रखा जिसे बहुत कम लोग स्वीकार करने की हिम्मत जुटा पाते हैं।

कैमरे के सामने और पीछे एक जैसे रहना

वरुण ने साफ शब्दों में कहा कि फिल्मी दुनिया में सफलता और शोहरत के बावजूद, ज्यादातर एक्टर अपने अकेलेपन से जूझते रहते हैं। उनके मुताबिक ये कोई अपवाद नहीं बल्कि इस पेशे की एक नॉर्मल-सी हकीकत है। उन्होंने कहा कि 90% एक्टर्स की जिंदगी में एक ऐसा खालीपन होता है जिसे बाहरी चमक से भर पाना मुमकिन नहीं।

वरुण धवन ने ये भी बताया कि उन्होंने अपने करियर के पहले दिन से ही एक नकली पब्लिक इमेज बनाने से परहेज किया। 2012 में करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से डेब्यू करने वाले वरुण का मानना है कि कैमरे के सामने और पीछे एक जैसे रहना ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने आगे कहा कि अगर इंसान लंबे समय तक कोई ऐसा रूप ओढ़े रहे जो उसका अपना नहीं है, तो एक न एक दिन वो मुखौटा जरूर टूटेगा और उसके साथ मेंटल हेल्थ भी।

डर से खुद को बदलना उचित नहीं

वरुण धवन ने ये भी बताया कि आज के दौर में सोशल मीडिया के आने के बाद से लोग पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हो गए हैं। हर बात पर प्रतिक्रिया होती है, हर शब्द तौला जाता है, लेकिन उनका कहना है कि इस डर से खुद को बदलना उचित नहीं। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, कोई आपको 'कैंसिल' करने की कोशिश करेगा, लेकिन अगर आप खुद से ही कट गए, तो ये नुकसान कहीं बड़ा है।

एक बातचीत में वरुण ने सलमान खान की एक मिसाल देकर माहौल को हल्का भी किया। उन्होंने हंसते हुए बताया कि जब वो देर रात सलमान भाई की इंस्टाग्राम पोस्ट देखते हैं, तो साफ लगता है कि वो किसी और ही दुनिया में जी रहे होंगे। ये बेफिक्री और बेपरवाही ही उनकी असली पहचान है।

वरुण और सलमान का ये रिश्ता सिर्फ फिल्मी नहीं है

बता दें, कुछ समय पहले सलमान खान अपनी उन देर-रात की इंस्टाग्राम पोस्ट के कारण चर्चा में रहे थे, जिनमें मुस्कुराती तस्वीरों के साथ पैपराजी को चेतावनी भरे और अनोखे कैप्शन लिखे गए थे। उन्होंने फोटोग्राफरों से कह दिया था कि अगर उनकी प्राइवेसी में दखल जारी रहा, तो वो अपनी अपकमिंग मिलिट्री फिल्म 'मातृभूमि' की भी परवाह नहीं करेंगे। ये सब उस घटना के बाद हुआ जब पैपराजी ने अस्पताल के बाहर उनका पीछा किया था, जहां वो एक करीबी दोस्त की बीमार पत्नी से मिलने गए थे।

वरुण और सलमान का ये रिश्ता सिर्फ फिल्मी नहीं है। सलमान और वरुण के पिता डेविड धवन ने दशकों तक साथ काम किया है 1997 की 'जुड़वा' से लेकर 2007 की 'पार्टनर' तक। 2017 में जब वरुण ने 'जुड़वा 2' में काम किया, तो सलमान ने उसमें एक यादगार कैमियो भी किया। ये पारिवारिक जुड़ाव ही शायद वो वजह है जिससे वरुण सलमान को इतने खुलेपन के साथ असली इंसान का उदाहरण मानते हैं।

Published on:
07 Jun 2026 02:40 pm