7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा का आध्यात्मिक सफर शुरू? अब भक्ति सॉग से जीतेंगी फैंस का दिल

Parineeti Chopra teases spiritual musical project: राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा का आध्यात्मिक सॉग कुछ समय से काफी चर्चा में है। उन्होंने अपने जीवन में आत्मा के सुकून और मानसिक शांति की तलाश के लिए भक्ति गीतों की ओर रुख किया है।

2 min read
Google source verification
राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा

राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा (This photo from instagram:parineetichopra)

Parineeti Chopra teases spiritual musical project: बॉलीवुड एक्टर और BJP नेता राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा एक बार फिर अपने नए म्यूजिकल प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अपकमिंग भक्ति सॉग का टीजर शेयर किया, जिसे देखकर उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। ये गीत 8 जून को रिलीज होने वाला है और इसके जरिए परिणीति अपनी कला का एक नया रूप दर्शकों के सामने पेश करने जा रही हैं।

एक प्रार्थना, एक भेंट, जल्द आ रहा है

टीजर शेयर करते हुए परिणीति ने एक खास संदेश भी लिखा। उन्होंने कहा, "एक प्रार्थना, एक भेंट। जल्द आ रहा है।" इस छोटे से नोट ने उनके फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी। टीजर में आध्यात्मिक माहौल की झलक दिखाई गई है, जिससे साफ है कि ये गाना भक्ति और आस्था से जुड़ा हुआ होगा।

बता दें, परिणीति चोपड़ा पहले भी अपनी गायकी से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपनी सिंगिंग टैलेंट का प्रदर्शन किया है और उनके गानों को भी काफी पसंद किया गया है। भक्ति संगीत की दिशा में ये उनका एक अलग और नया प्रयास है।

मां बनने के बाद परिणीति एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं

एक एक्ट्रेस के तौर पर परिणीति ने कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर अपनी एक्टिंग क्षमता साबित की है और अब वो एक्टिंग के साथ-साथ संगीत की दुनिया में भी अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। पिछले साल वो और उनके पति राघव चड्ढा अपने पहले बच्चे के माता-पिता बने थे। मां बनने के बाद परिणीति धीरे-धीरे एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं और नए-नए प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रही हैं।

हाल ही में उन्होंने अपना डिजिटल टॉक शो भी शुरू किया, जिसमें वो पेरेंटिंग और परिवार से जुड़े विषयों पर बातचीत करती हैं। इसके अलावा, वो जल्द ही एक नई मिस्ट्री-थ्रिलर वेब सीरीज में भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल, फैंस को उनके भक्ति गीत का बेसब्री से इंतजार है। टीजर को मिले सकारात्मक प्रतिक्रिया को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि ये गाना रिलीज के बाद दर्शकों के बीच खास जगह बना सकता है।