25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गूगल सर्च के बाद ही परिणीति ने क्यों चुना राघव को? BJP में शामिल होने के बीच वायरल हुई ये कहानी

Parineeti Chopra googled Raghav Chadha: हाल ही में परिणीति चोपड़ा के राघव सिंह से जुड़ी एक दिलचस्प कहानी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि उन्होंने राघव को चुनने से पहले गूगल सर्च की थी। यह कहानी बीजेपी में शामिल होने की खबरों के बीच चर्चा का विषय बनी है।

2 min read
Google source verification
गूगल सर्च के बाद ही परिणीति ने क्यों चुना राघव को? BJP में शामिल होने के बीच वायरल हुई ये कहानी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा (फोटो सोर्स: X के @HeartBreak_aKid अकाउंट द्वारा)

Parineeti Chopra googled Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा की लव स्टोरी शुरू से ही बेहद खास और अनोखी रही है। दोनों ने सितंबर 2023 में उदयपुर के 'द लीला पैलेस' में शादी की थी, लेकिन इस रिश्ते की शुरुआत कैसे हुई ये कहानी उतनी ही मजेदार है जितनी कोई फिल्मी स्क्रिप्ट हो। तो आईए जानते है क्यों किया एक्ट्रेस ने गुगल सर्च…

मन ही मन सोचा की यही वो इंसान है जिससे मुझे शादी करनी है

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में जब ये पावरफुल कपल साथ आया तो दोनों ने अपने डेटिंग दौर के कई राज खोले। तब परिणीति ने बताया कि राघव चड्ढा से उनकी पहली मुलाकात लंदन में एक अवॉर्ड्स सेरेमनी के दौरान हुई थी। सुबह नाश्ते की मेज पर दोनों पहली बार मिले। परिणीति ने कहा कि वो राघव के साथ शायद आधे घंटे ही बैठी थीं, लेकिन उस आधे घंटे में ही उनके दिल ने एक फैसला कर लिया। इसके बाद उन्होंने मन ही मन सोचा की यही वो इंसान है जिससे मुझे शादी करनी है।

इतना ही नहीं, परिणीति ने एक बेहद दिलचस्प और दिल को छू लेने वाला किस्सा सुनाया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो कभी राजनीति को फॉलो नहीं करती थीं, इसलिए राघव चड्ढा के बारे में उन्हें कोई खास जानकारी नहीं थी। उन्हें ये भी नहीं पता था कि राघव की उम्र क्या है और वो शादीशुदा हैं या सिंगल। होटल के कमरे में वापस जाते ही उन्होंने फौरन गूगल खोला और 'राघव चड्ढा की उम्र' और 'क्या राघव चड्ढा शादीशुदा हैं' जैसे सवाल सर्च किए।

ये खूबसूरत कहानी शायद कभी शुरू ही नहीं होती

इसके बाद परिणीति ने हंसते हुए कहा कि शुक्र है राघव सिंगल निकले और शुक्र है कि सब कुछ ठीक रहा वरना उनकी लाइफ की ये खूबसूरत कहानी शायद कभी शुरू ही नहीं होती। शो में राघव ने ये खुलासा किया कि परिणीति की कभी ये इच्छा नहीं थी कि उनका जीवनसाथी कोई राजनेता हो, लेकिन दिल का क्या वो तो अपनी राह खुद ही चुनता है और परिणीति का दिल एक ऐसे इंसान पर आ गया जो उस समय AAP का एक जाना-माना चेहरा था।

ये फैसला राजनीतिक हलकों में सुर्खियों में

बता दें, 24 सितंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में 'द लीला पैलेस' में दोनों ने एक शानदार और यादगार शादी की। शादी की फोटोज शेयर करते हुए इस कपल ने लिखा था कि नाश्ते की मेज पर हुई पहली बातचीत से ही उनके दिलों को पता चल गया था। दोनों ने लिखा कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते और उनका हमेशा का साथ अब शुरू हो गया है।

ये लव एंगल इसलिए चर्चा का विषय बन गया है क्योंकि राजनीतिक नेता राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी यानी BJP में शामिल होने की घोषणा कर दी है। ये फैसला राजनीतिक हलकों में इस समय काफी सुर्खियों में है।