24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आमिर खान निभाना चाहते थे मेरा रोल, मिल गई थी पुलिस की यूनिफॉर्म’, रवि किशन ने ‘लापता लेडीज’ को लेकर किया बड़ा खुलासा

Ravi Kishan Laapataa Ladies: रवि किशन ने संसद में अपनी जिम्मेदारियों और फिल्मी करियर पर बात करते हुए कहा कि वह सांसद की भूमिका को गंभीरता से निभाते हैं। इसी दौरान उन्होंने बिना नाम लिए कहा, 'साउथ में तो एक्टर्स सीधे मुख्यमंत्री बन जाते हैं', जिसके बाद उनके बयान की चर्चा तेज हो गई।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 24, 2026

Ravi Kishan on Laapataa Ladies

'लापता लेडीज' में रवि किशन के किरदार के लिए आमिर खान ने दिया था ऑडिशन। (फोटो सोर्स: instagram-glamsham)

Ravi Kishan on Laapataa Ladies: एक्टर-पॉलिटिशियन रवि किशन, जिन्होंने अपने तीन दशक लंबे करियर में 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, ने हाल ही में अपने राजनीतिक और फिल्मीं करियर के बीच संतुलन बनाने के बारे में बात की। बता दें कि रवि किशन 24 जुलाई को 'द इंडियन एक्सप्रेस' के 'आइडिया एक्सचेंज' इवेंट में बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। इस प्रोग्राम में बातचीत के दौरान, उन्होंने सांसद के तौर पर अपने करियर को काफी गंभीरता से लेने के बारे में भी बात की। इस बातचीत के दौरान, रवि से आमिर खान के प्रोडक्शन 'लापता लेडीज़' के बारे में पूछा गया, जिसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने आमिर खान के प्रोडक्शन बनी 'लापता लेडीज' के बारे में बात करते हुए बताया कि फिल्म की डायरेक्टर किरण राव ने उन्हें ये रोल तब ऑफर किया था जब वो नए-नए सांसद बने थे।

आमिर खान निभाना चाहते थे मेरा किरदार

बातचीत के दौरान रवि ने बताया, "इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपना ऑडिशन खुद दिया था। वो मेरा किरदार निभाना चाहते थे। उन्हें अपनी यूनिफॉर्म भी मिल गई थी, लेकिन किरण राव ने मुझे 'मुक्काबाज' में देखा था और वो चाहती थीं कि मैं ही वो रोल करूं।"

'लापता लेडीज' के बारे में की बात

इसके बाद रवि किशन ने 'लापता लेडीज' के बारे में बात करते हुए कहा कि जब किरण राव ने फोन करके उनसे आधे घंटे का समय मांगा, तो उन्होंने साफ कर दिया कि संसदीय जिम्मेदारियों की वजह से उनके पास समय नहीं है, लेकिन किरण उन्हें कास्ट करना चाहती थीं, इसलिए वो उनसे मिलने दिल्ली आईं। “उन्होंने कहा, ‘मुझे आपसे बहुत जरूरी काम से मिलना है’।” 45 मिनट की इस मीटिंग में रवि ने स्क्रिप्ट के लिए हामी भर दी। उन्होंने बताया कि फिल्म का बजट सिर्फ 5 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 150-200 करोड़ रुपये की कमाई की।

‘नेशनल अवॉर्ड्स से चूक गई लापता लेडीज’

रवि ने बताया कि जब फिल्म थिएटर में रिलीज हुई और दर्शकों का प्यार मिला, तब आमिर ने अपना ऑडिशन अपलोड किया। उन्होंने कहा, “मुझे IIFA और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले, फिल्म ऑस्कर तक भी गई। हम नेशनल अवॉर्ड्स से चूक गए; शायद इसे सबमिट ही नहीं किया गया था।”

लापता लेडीज में रवि किशन ने श्याम मनोहर नाम के एक लोकल पुलिस वाले का किरदार निभाया है, जो शुरुआत में एक नेगेटिव किरदार लगता है, लेकिन बाद में वो प्रतिभा रांटा के किरदार 'जया' को उसके जालिम पति के चंगुल से छुड़ाने में अहम भूमिका निभाता है।