
एक्टर Varun Dhawan के साथ उनकी पत्नी( फोटो सोर्स: X)
Varun Dhawan Daughter: एक्टर वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के लिए साल 2024 एक खास रहा, क्योंकि वे माता-पिता बने और उनकी प्यारी बेटी का नाम उन्होंने 'लारा' रखा, लेकिन खुशियों के बीच वरुण के परिवार को एक बड़ी चिंता भी हुई। उन्होंने हाल ही में एक टॉक शो 'बी अ मैन, यार!' में खुलासा किया कि उनकी बेटी को एक गंभीर बीमारी है, जिसका नाम है DDH (Developmental Dysplasia of the Hip)।
DDH एक ऐसी स्थिति है जिसमें बच्चे का कूल्हा सही जगह से बाहर खिसक जाता है। वरुण ने बताया कि जब लारा एक साल से कुछ अधिक उम्र की थी, तब उन्हें ये पता चला कि उसका एक पैर दूसरे से छोटा है और वो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी। इस बीमारी के कारण बच्चे को चलने-फिरने में बहुत परेशानी होती है और अगर समय पर इलाज न हो तो बाद में अर्थराइटिस जैसी बीमारियां भी हो जाती हैं।
इतना ही नहीं, खुशकिस्मती से लारा को सर्जरी कराने की जरूरत नहीं पड़ी। डॉक्टरों ने कूल्हे को सही जगह पर वापस लाने के लिए एक खास प्रक्रिया की। इसके बाद लारा को 'स्पाइका कास्ट' में रखा गया, जो कमर से लेकर पैरों तक एक मजबूत प्लास्टर होता है। ये कास्ट ढाई महीने तक लगा रहा। वरुण ने बताया कि अपनी बेटी को इस कास्ट में देखना उनके लिए बहुत मुश्किल था। एनेस्थीसिया के बाद बेहोश होकर कास्ट में जागते देखना दिल को छू लेने वाला अनुभव था।
फिलहाल, अब लारा का कास्ट हट चुका है और वो धीरे-धीरे ठीक हो रही है। वरुण ने इस अनुभव को सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि सभी माता-पिता की जागरूकता के लिए शेयर किया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि भारत में कई लोग DDH जैसी बीमारी के बारे में अंजान हैं। इसलिए उन्होंने सभी माता-पिता से अपील किया है कि वे अपने बच्चों के चलने-फिरने के तरीके पर ध्यान दें। अगर बच्चे का चलना टेढ़ा-मेढ़ा हो या एक पैर छोटा-बड़ा लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
दरअसल, वरुण ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद वे एक भावुक और जिम्मेदार पिता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि वो अपनी बेटी के लिए कुछ भी कर सकते हैं। यहां तक कि इस अनुभव को किताब के रूप में लिखने का भी सोच रहे है।
Published on:
28 Mar 2026 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
