
अंकुश बहुगुणा के मामले पर कुब्रा सैत ने दिया रिएक्शन। (फोटो सोर्स: kubbrasait)
Kubbra Sait Ankush Bahuguna: संकल्प एक्ट्रेस कुब्रा सैत ने एक बार फिर एलजीबीटीक्यू (LGBTQ+) समुदाय के समर्थन में खुलकर अपनी आवाज उठाई है। यह प्रतिक्रिया तब सामने आई जब कंटेंट क्रिएटर अंकुश बहुगुणा ने लंदन की सड़कों पर अपने साथ हुई एक परेशान करने वाली घटना शेयर की। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर इस घटना के आते ही, अपनी बेबाकी से अपनी राय व्यक्त करने के अधिकार को लेकर हमेशा अपने विचार रखने वाली कुब्रा ने इस वायरल वीडियो पर रिएक्शन दिया है।
हाल ही में अंकुश ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि लंदन की सड़कों पर ऑल-पिंक आउटफिट और एक्सेसरीज़ पहनकर चलते समय कुछ लोगों ने उन पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और अजीब व्यवहार किया। अंकुश ने इस घटना को “लंदन की सड़कों पर होमोफोबिया” बताते हुए उस दौरान महसूस हुए डर, असहजता और असुरक्षा के बारे में खुलकर बात की।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद कई लोगों ने इस व्यवहार की आलोचना करते हुए अंकुश का सपोर्ट किया। इन्हीं में से एक सपोर्टर कुब्रा सैत भी रहीं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए इस घटना की खुलकर निंदा की।
अंकुश के वीडियो पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कुब्रा ने लिखा, “मुझे दुख है कि तुम्हें यह सब झेलना पड़ा। तुम्हारी आंखों में डर और असुरक्षा साफ दिख रही थी। इसे शेयर करने के लिए शुक्रिया। लंदन के लोगों, थोड़ा समझदारी दिखाओ और इंसानों को अपनी जिंदगी जीने दो। और अंकुश बहुगुणा, तुम्हारा लुक बहुत शानदार है!”
फिलहाल कुब्रा के इस रिएक्शन को सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है और कई लोग भेदभाव और गलत सोच के खिलाफ बोलने पर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस कुब्रा लंबे समय से एलजीबीटीक्यू (LGBTQ+) समुदाय के समर्थन में बोलती आ रही हैं और वह हमेशा ऐसे माहौल की बात करती रही हैं, जहां लोग बिना डर और जजमेंट के खुद को सुरक्षित और खुलकर व्यक्त कर सकें। .
ऐसे समय में जब लोग अपनी पहचान और खुलकर अपनी बात रखने को लेकर ज्यादा बात कर रहे हैं, कुब्रा का ये मेसेज एक बार फिर यह दिखाता है कि होमोफोबिया जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलना और साथ खड़ा होना कितना जरूरी है।
Published on:
18 May 2026 06:07 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
