मनोरंजन

‘हद में रहकर बात करना’, कपड़े बदलने को लेकर भद्दी टिप्पणी पर भड़कीं जरीन खान, पैपराजी की लगाई क्लास

Zareen Khan Angry Video: अभिनेत्री जरीन खान का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो पैपराजी पर काफी भड़कती हुई नजर आ रही है। आखिर जरीन को इतना गुस्सा क्यों आया, चलिए जानते हैं।
2 min read
Jul 14, 2026
Zareen Khan Angry Video
Zareen Khan Angry Video (सोर्स- Instagram- @tahirjasus)

Zareen Khan Angry Video: बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पैपराजी के ऊपर निकला गुस्सा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में जरीन खान एक फोटोग्राफर की टिप्पणी पर नाराज होती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ने साफ शब्दों में कहा कि वो किसी भी तरह की अभद्र या गैर-पेशेवर टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगी।

ये घटना एक स्टोर लॉन्च इवेंट के दौरान हुई, जहां जरीन खान मीडिया के कैमरों के सामने पोज दे रही थीं। इसी दौरान एक पैपराजी ने उनसे ऐसा कमेंट कर दिया, जिसे अभिनेत्री ने गलत माना। पहले तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब देने की कोशिश की, लेकिन जब बात उन्हें असहज लगी तो उन्होंने तुरंत अपनी नाराजगी जाहिर कर दी।

'फालतू बातें मत करना, हद में रहो'

वीडियो में देखा जा सकता है कि जरीन खान हाथ में एक ड्रेस लिए खड़ी हैं। तभी एक फोटोग्राफर उन्हें वहीं कपड़ा ट्राई करने के लिए कहता है। इस पर जरीन ने पहले हल्के अंदाज में जवाब दिया कि वो सबके सामने ऐसा नहीं कर सकतीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि उनके साथ इस तरह की फालतू बातें न की जाएं, क्योंकि वो ऐसी टिप्पणियां सहन करने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने कहा- फालतू बात मत करना मेरे साथ। हद में रहो।

सोशल मीडिया पर मिला समर्थन

वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर जरीन खान के समर्थन में कई प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। एक यूजर ने लिखा कि अभिनेत्री ने बिल्कुल सही जवाब दिया। वहीं दूसरे यूजर ने सवाल उठाया कि किसी भी फोटोग्राफर को इस तरह की टिप्पणी करने का हक नहीं है। कई लोगों ने कहा कि कलाकारों की निजी सीमाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। ताहिर जासूस समेत कई पैपराजी पेज पर जरीन के इस रिएक्शन का वीडियो अब वायरल हो रहा है।

मां के निधन के बाद बदली प्राथमिकताएं

इसी इवेंट में जरीन खान ने अपने फिल्मी करियर को लेकर भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से उनकी प्राथमिकता अपनी मां की देखभाल करना थी, क्योंकि उनकी मां लंबे समय से बीमार थीं। अप्रैल में मां के निधन के बाद वह मानसिक रूप से काफी कठिन दौर से गुजरीं और इसी वजह से फिल्मों पर ध्यान नहीं दे सकीं।

OTT पर करना चाहती हैं दमदार वापसी

जरीन खान ने ये भी कहा कि फिलहाल बड़े पर्दे पर उनके लिए ज्यादा अवसर नहीं बन रहे हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बेहतरीन कंटेंट तैयार हो रहा है। उन्होंने इच्छा जताई कि वह ऐसी वेब सीरीज का हिस्सा बनना चाहती हैं, जहां उन्हें केवल ग्लैमरस चेहरे के रूप में नहीं बल्कि एक मजबूत कलाकार के रूप में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले।

Updated on:
14 Jul 2026 09:05 am
Published on:
14 Jul 2026 09:05 am