
फैजाबाद : शुक्रवार को एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने फैजाबाद पहुंचकर फैजाबाद मंडल के पांच जिलों की अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक में फैजाबाद मंडाल के पांच जिलों में फैजाबाद ,अम्बेडकर नगर ,अमेठी ,बाराबंकी ,सुल्तानपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे . इस दौरान एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने मंडल के अलग अलग जिलों में हुई बड़ी आपराधिक वारदातों उन वारदातों में पुलिस द्वारा दर्ज किये गए मुकदमे और उन पर की गयी कार्यवाही को लेकर जिले के पुलिस अधीक्षक से जवाब तलब किया . इस मैराथन बैठक एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने निर्देश दिए किये मंडल में बेहतर कानून व्यवस्था बनी रहे और अपराधियों पर लगाम लगी रहे इसके लिए जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयम समय समय पर औचक निरीक्षण कर कार्य प्रणाली की जांच करते रहे .
शुक्रवार को मंडल के पांच जिलों की अपराध समीक्षा बैठक में बोले एडीजी मुकदमे दर्ज करने में कोताही न बरतें थानेदार
वहीँ बीते मंगलवार की देर शाम अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि में पुलिस द्वारा भोपाल मध्य प्रदेश के एक साधू की चोरी की तहरीर न दर्ज किये जाने से आहत होकर साधू द्वारा पेट्रोल डालकर आत्मदाह किये जाने और इस घटना में इलाज के दौरान साधू की मौत के मामले में कड़े निर्देश देते हुए सभी अधिकारियों को आगाह किया कि अपराध के मामलों में पीड़ितों की शिकायतों पर तुरंत एफ आई आर दर्ज हो , FIR दर्ज करने में थानाध्यक्ष कोताही ना बरतें. उन्होंने यह भी कहा मुकदमों के गुण और दोष के आधार पर विवेचना भी हो. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि फैजाबाद रेंज में लगभग साढ़े पांच हजार मुकदमों का 1 महीने में निस्तारण कर दिया गया . आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत को लेकर उन्होंने कहा कि फैजाबाद रेंज के पांचो जिलों में रिपोर्ट 99% है जो काफी अच्छा माना जा रहा है. सभी जिलों के एसपी को निर्देश देते हुए एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा कि आई जी आर एस पोर्टल पर आने वाली सभी शिकायतों का गंभीरतापूर्वक निस्तारण करते हुए रिपोर्ट भेजी जाए. महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार पर एडीजी जोन ने कहा कि सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराधों पर गंभीर है और शिकायत आते ही तुरंत मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और कार्यवाही भी हो रही है.