लल्लू सिंह का रिपोर्ट कार्ड: 5 साल के कार्यकाल में नहीं किया एक भी निजी बिल पेश
दो लोकसभा चुनाव से रामलला के संसदीय क्षेत्र के सांसद लल्लू सिंह ने सदन में उपस्थित, डिबेट में हिस्सेदारी और प्रश्नों पूछने के मामले में अन्य सांसदों को पिछले छोड़ चुके हैं लेकिन बिल पेश करने के मामले में वह कहीं नजर नहीं आते हैं।
भारत के इतिहास में 6 दिसंबर 1992 का दिन तब हमेशा के लिए दर्ज हो गया जब देश भर से आए लाखों कर सेवकों ने अयोध्या में बने बाबरी मस्जिद को जमींदोज कर दिया। यह घटना बाबरी मस्जिद विध्वंस के नाम से जानी गई। इस घटना ने देश की राजनीति और वर्तमान स्थिति में परिवर्तन ला दिया । मस्जिद विध्वंस के लिए 49 लोगों को आरोपी मानकर उन पर केश चलाया गया। जिसमें फैजाबाद के वर्तमान सांसद और अयोध्या के तत्कालीन विधायक लल्लू सिंह भी शामिल थे। 20 सितंबर 2020 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अन्य 31जीवित आरोपियों सहित लल्लू सिंह को भी बरी कर दिया।
1991 से 2012 तक अयोध्या विधानसभा के विधायक रहे लल्लू सिंह ने 2014 में फैजाबाद निर्वाचन क्षेत्र पर अपना अधिकार किया। 2019 में भी लल्लू सिंह फैजाबाद से चुनकर आए। देसी वेशभूषा जाने वाले लल्लू सिंह अयोध्या को वर्ल्ड क्लास सिटी बनाने का सपना अयोध्या वासियों को दिखाते रहते हैं। आईए जानते हैं राम मंदिर निर्माण के सिपाही का बतौर सांसद रिपोर्ट कार्ड क्या कहता है ।
सदन में उपस्थित राष्ट्रीय और राज्य औसत से ज्यादा
कार्यकाल बजट सत्र 2019 से बजट सत्र 2024 सदन में उपस्थिति 91% उपस्थिति का आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से 11% अधिक राज्य औसत से 8% अधिक सदन में सांसदों उपस्थित का राष्ट्रीय औसत 79% उत्तर प्रदेश के सांसदों की उपस्थिति का औसत 83% है।
एमएसएमई में महिलाओं के हिस्सेदारी, शिकायत निवारण जैसे 168 प्रश्न पूछे
कार्यकाल 2019 से 2024 लल्लू सिंह ने 168 प्रश्न पूछे राष्ट्रीय औसत के मुकाबले 42 प्रश्न कम पूछे उत्तर प्रदेश के सांसदों के औसत से 17 अधिक प्रश्न पूछे सांसदों के प्रश्न करने का राष्ट्रीय औसत 210 उत्तर प्रदेश के सांसदों के प्रश्न का औसत 151 है।
कुछ प्रमुख प्रश्न इस प्रकार हैं
स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2 0 एमएसएमई में महिलाओं की भागीदारी शिकायत निवारण तंत्र वन स्टॉप सेंटर
डिबेट में राष्ट्रीय औसत से 38.7 पीछे
कार्यकाल 2019 से 2021 8 डिबेट में हिस्सा लिया । बहस में राष्ट्रीय औसत से 38.7 पीछे राज्य औसत से 54.1 पीछे डिलीट का राष्ट्रीय औसत 46.7 राज्य औसत 62.1 है ।
बहस के कुछ बिंदु
फैजाबाद, अयोध्या में कैंसर अस्पताल स्थापित करने की मांग नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा प्रदान करने की मांग सरकार से अनुरोध. चिटफंड कंपनी के खिलाफ होगी सी.बी.आई. से जांच
प्राइवेट बिल पेश करने के मामले में खाता भी नहीं खोल पाए लल्लू सिंह
कार्यकाल 2019 से 2024 तक लल्लू सिंह ने एक भी प्राइवेट मेंबर बिल पेश नहीं किया। प्राइवेट मेंबर बिल पेश करने का राष्ट्रीय औसत 1.5 उत्तर प्रदेश के सांसदों का औसत 1.3 है।
9.5 करोड़ में से 26 नहीं हुए खर्च
संसदीय क्षेत्र के लिए प्रस्तावित बजट 17 करोड़ 9.5 करोड़ बजट आवंटित हुआ सांसद ने 9 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च किए 26 लाख खर्च होना अभी बाकी
(इस खबर के शोध कार्य में रागिनी राय ने मदद की है। वह पत्रिका डिजिटल के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं।)