Ram Mandir Inauguration in Ayodhya: अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच साधु संतों और गणमान्य लोगों को निमंत्रण बंटने शुरू हो गए हैं। यहां 22 जनवरी को अभिजीत मुहूर्त में पूरी भव्यता के साथ रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसकी जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। इन तैयारियों के बीच अयोध्या में तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य ने कहा कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए साधु संतों समेत गणमान्य लोगों को निमंत्रण भेजना शुरू किया गया है, यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा "हमने राम मंदिर का निर्णायक आंदोलन किया है। प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निमंत्रण बंटना खुशी की बात है। लेकिन हमारे पास अभी निमंत्रण नहीं आया है। मुझे बुलाया जाएगा या नहीं, इसके बारे में पता नहीं है।"