फैजाबाद पहुंचे एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्यवाही
फैजाबाद : सूबे में बेहतर कानून व्यवस्था देने के प्रयास में लगी यूपी पुलिस के बरिष्ठ अधिकारी एडीजी लखनऊ जोन आज फैजाबाद के दौरे पर थे,एडीजी लखनऊ जोन का चार्ज संभालने के बाद एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण की फैजाबाद में उनकी पहली विजिट थी . अयोध्या में विवादित राम जन्म भूमि परिसर की सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल करने के बाद फैजाबाद शहर के पुलिस लाइन के सभागार महकमे के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने विवेचना निस्तारित संबंधित व आईजीआरएस को लेकर समीक्षा बैठक की . इस दौरान ADG जोन ने विवेचना से सम्बंधित 15-03-18 से 15-04-18 तक विवेचना को जनपद व थाना स्तर से त्वरित निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान की समीक्षा की गई .वहीँ समस्थ विवेचना को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु निर्देश दिये ,IGRS के माध्यम से प्रार्थना पत्रों की जाँच से यदि थाना स्तर से वादी संतुष्ट न हो तो एस पी ग्रामीण और क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी अपने -अपने थाना क्षेत्रों की प्रार्थना पत्रों की जाँच स्वयं करेंगे .
फैजाबाद पहुंचे एडीजी राजीव कृष्ण ने कहा वांछित और वारंटी अपराधियों के खिलाफ करेंगे सख्त कार्यवाही
बैठक को संबोधित करते हुए एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने कहा जिस घटना का खुलासा अभी तक पुलिस द्वारा नहीं किया गया है उस घटना का सफल अनावरण अतिशीघ्र किया जाय ,CCTNS के माध्यम से पेंडिंग विवेचना का निस्तारण 15 दिनों के अन्दर करने हेतु पुलिस अधिकारीयों निर्देशित किया गया वांछित /वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी करनें हेतु कड़े दिशा निर्देश एडीजी लखनऊ जोन राजीव कृष्ण ने जारी किये . वहीँ फैजाबाद जोन में कानून व्यवस्था के सवाल पर राजीव कृष्ण ने कहा कि जोन में कानून व्यवस्था सामान्य है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को अलर्ट रहने की जरूरत है. वैसे भी फैजाबाद संवेदनशील जिला है और अयोध्या होने के नाते जिले के संवेदनशीलता हमेशा बनी रहती है.एडीजी जोन राजीव कृष्ण कहा की FIR दर्ज न करने की कुछ शिकायतें जरूर मिल रही है लेकिन जल्द ही सबकुछ जोन में ठीक कर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जोन में हो रहे अपराधों पर पुलिस की पैनी नजर है और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस सक्षम है.