फैजाबाद

कहीं सज रही मेहँदी तो कहीं हो रही हल्दी की रस्म आज दूल्हा बनकर निकलेंगे अयोध्या के राजा राम

पूरे देश में सबसे बड़ा राम विवाह का आयोजन होता है अयोध्या में हर गली से निकलती है भगवान राम की बारात
2 min read
Nov 23, 2017
Agana Vivah Panchami Ram Vivah Mahotsav Latest News In ayodhya
Ram Vivah Mahotsav


अनूप कुमार
अयोध्या . मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में इन दिनों माहौल बेहद भक्तिपूर्ण है .आस्था और श्रद्धा से लबरेज श्रद्धालु अपने आराध्य और अयोध्या के राजा राम के विवाह उत्सव में झूम रहे हैं .अगहन पंचमी के अवसर पर भगवान श्री राम और जनक नंदिनी सीता के विवाह उत्सव में शामिल होने के लिए पूरी अयोध्या तैयार हो रही है, कहीं बधाई गीत कहीं हल्दी की रस्म कहीं हाथों में मेहंदी सजाती महिलाएं कुछ इस तरह की तस्वीर इस समय अयोध्या के मंदिरों और घरों में देखने को मिल रही है .अयोध्या में भगवान सीता राम विवाह की परंपरा की कड़ी में प्रमुख मंदिरों में श्री जानकी महल राम वल्लभा कुञ्ज ,विअहुति भवन ,दिव्या कला कुञ्ज ,लक्ष्मण किला सहित अयोध्या के लगभग सभी छोटे बड़े मंदिरों में यह आयोजन हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु इस भव्य आयोजन में शामिल होकर खुद को कृतार्थ महसूस करते हैं .

अयोध्या के लगभग 6 हजार मंदिरों में मनाया जाएगा राम विवाह महोत्सव

विवाह पंचमी के नाम से प्रसिद्ध इस तिथि में अयोध्या में मेले जैसा माहौल है लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुँच चुके हैं और देर शाम होने वाले राम विवाह उत्सव में शामिल होने के लिए उस मंगल घडी की प्रतीक्षा कर रहे हैं जब अयोध्या के राजा राम अपने तीनो भाइयों के साथ घोड़ी पर सवार होकर जनक नंदिनी सीता से विवाह करने बारात की शक्ल में अयोध्या की गलियों से गुजरेंगे ,पौराणिक मान्यता के अनुसार इस पावन पर्व का बेहद विशेष महत्व है सदियों से चली आ रही परंपरा की कड़ी में विवाह पंचमी उत्सव में शामिल होने का विशेष महत्व है जगदगुरु रामदिनेशाचार्य की माने तो सृष्टि के पालक के विवाह उत्सव का दर्शन करने मात्र से जन्म-जन्मांतर के कष्ट पाप मिट जाते हैं और मनुष्य को आनंद की प्राप्ति होती है .इसी परंपरा की कड़ी में धार्मिक नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम के विवाह की तैयारियां पूरी कर ली गई है और गुरुवार की शाम धूमधाम से भगवान श्री राम की बारात निकाली जाएगी जिसके बाद पूरी रात राम विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा .

Updated on:
23 Nov 2017 02:09 pm
Published on:
23 Nov 2017 01:33 pm