फैजाबाद

योगी के मंत्री ने अपने ही सरकार के अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा शिवपाल पर भाजपा मेहरबान बंगला के साथ दे रही जेड प्लस सुरक्षा
2 min read
Oct 18, 2018
faizabad
पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर

फैजाबाद : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने ही उनके प्रदेश के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया. प्रदेश के n पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओमप्रकाश राजभर गोंडा जाने के दौरान फैजाबाद पहुंचे जहाँ सर्किट हाउस में अपने भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात किया.

प्रदेश के अधिकारियो से नहीं संतुष्ट

प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह प्रदेश के अधिकारियों से संतुष्ट नहीं है।अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में सही तरह से राशन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।अधिकारी केवल कागजों पर काम कर रहे हैं धरातल पर कुछ भी नहीं है। जो व्यक्ति योजनाओं के पात्र हैं उनको लाभ नहीं मिल पा रहा है और अपात्र जुगाड़ लगाकर लाभ ले रहे हैं।

शिवपाल पर भाजपा हैं मेहरबान
ओमप्रकाश राजभर ने सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और भाजपा शिवपाल यादव पर मेहरबान है।एक तरफ बंगला अलॉट कर रही है तो दूसरी तरफ जेड प्लस सुरक्षा भी दे रही है। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब प्रदेश में भाजपा सरकार बनी थी तो शिवपाल यादव की सुरक्षा में कटौती की गई थी और आज अचानक प्रदेश सरकार मेहरबान हो गई इससे साफ लगता है कि शिवपाल यादव भाजपा के लिए कुछ काम जरूर कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वह एनडीए में हैं और एनडीए में ही रहकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। सीट के बंटवारे पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सीट मायने नहीं रखती जीत मायने रखती है जिसको वे प्राथमिकता देते हैं। पिछड़ा वर्ग के लिए संघर्ष कर रहे ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 27% पिछड़ा वर्ग आरक्षण में तीन कैटेगरी की मांग की गई है जिसको अमित शाह ने भी वादा किया है। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग में पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा कैटेगरी की मांग की गई है और जब तक ये लागू नहीं होता यब तक पिछड़ा वर्ग के जातियों को लाभ नहीं मिल पाएगा। ओमप्रकाश राजभर आज फैजाबाद पहुंचे थे।

Published on:
18 Oct 2018 03:58 pm