फैजाबाद के मिल्कीपुर से भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ के ममेरे भाई के साथ भाजपा के ही एक नेता के रिश्तेदार और गनर ने की है मारपीट
फैजाबाद : जिले की मिल्कीपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ के ममेरे भाई पर हमला हुआ है . मामला तब सामने आया जब घटना का वीडियो वाय्राल हो गया . इस घटना में भाजपा के ही ब्लॉक प्रमुख के पति सर्वजीत सिंह के गनर व उनके रिश्तेदारों के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है . इस घटना में फायरिंग करने का भी आरोप लगा है . भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ के पिता हरिश्चंद्र ने कहा हम निचली जात के इसलिए सुनवाई नहीं हो रही है . इस घटना में 10 दिन बीत जाने के बाद भी घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है . किसी सवर्ण का मामला होता तो अब तक हो चुकी हुई होती गिरफ्तारी .फैज़ाबाद के मिल्कीपुर के भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ की शहर स्थित सहादतगंज आवास पर ममेरे भाई करण रावत पर उस समय हमला हुआ जब करण रावत भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ के घर से निकलकर अपने घर जा रहा था . तभी रुदौली के ब्लॉक प्रमुख पति सर्वजीत सिंह के कुछ रिश्तेदार उसी कॉलोनी में स्थित अपने आवास पर जा रहे थे. चार पहिया वाहन पर सवार ब्लाक प्रमुख के गनर दिग्विजय सिंह ब्लाक प्रमुख के रिश्तेदार दीपू सिंह शहर के जनौरा के रहने वाले विकास सिंह लोगों ने मिलकर करन रावत की जमकर पिटाई कर दी आरोप है कि फायरिंग भी की गई . इसका एक वीडियो भी वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने दो नामजद समेत 6 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले व SC ST का मुकदमा दर्ज कर लिया .
फैजाबाद के मिल्कीपुर से भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ के ममेरे भाई के साथ भाजपा के ही एक नेता के रिश्तेदार और गनर ने की है मारपीट
एससपी डॉ मनोज कुमार ने बताया की 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है , इस घटना में एक गनर की मौजूदगी पायी गयी है जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकारी गनर दिग्विजय सिंह को सस्पेंड कर दिया है .आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ सीतापुर व देवरिया में छापे मारे जा रहे हैं. बताते चलें कि ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह का रिश्तेदार देवरिया का रहने वाला है और इस समय वह फैजाबाद आया था. सरकारी गनर दिग्विजय सिंह सरकारी असलहा भी लेकर फरार है. आज पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह के आवास पर दबिश दी डाली लेकिन कोई हाथ नहीं आया. वही भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ के पिता हरिश्चंद्र का आरोप है कि उनकी सरकार होते हुए भी उनकी मदद नहीं कर रही है क्योंकि वह अनुसूचित जाति के हैं इसलिए सरकार में कहीं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. विधायक होते हुए भी 10 दिन बीत गया लेकिन किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. विधायक के पिता हरिश्चंद्र ने कहा कि अगर यही मामला किसी सवर्ण जाति का होता तो अब तक पुलिस कार्रवाई कर चुकी होती लेकिन मामला अनुसूचित जाति का है इसलिए पुलिस कोई कारवाई नहीं कर रही है .