शाम ढले खेत की ओर जा रही लड़की को देखकर गांजे के नशे में धुत तीन नशेड़ियों की बदल गयी थी नीयत
फैजाबाद . बीते 6 माह पूर्व लापता हुई युवती की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक फरार हो गया है. युवती 7 जुलाई 2017 से लापता थी और 3 दिन पूर्व उसका नरकंकाल गांव के ही एक गन्ने के खेत में मिला था.जिसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए दो आरोपियों को बलात्कार के प्रयास व हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे की तलाश जारी है. जिले के थाना क्षेत्र इनायतनगर के तरमा गांव में 7 जुलाई 2017 को संगीता नाम की एक युवती लापता हो गई थी. संगीता 7 जुलाई की शाम घर से शौच के लिये निकली थी फिर वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने थाना इनायत नगर में गुमशुदगी की रिपोर्ट 9 जुलाई को दर्ज कराई थी. जिसके बाद से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी
शाम ढले खेत की ओर जा रही लड़की को देखकर गांजे के नशे में धुत तीन नशेड़ियों की बदल गयी थी नीयत
अचानक 3 दिन पूर्व गन्ना काट रहे किसानों ने खेत में नरकंकाल देखा तो हड़कंप मच गया. आनन-फानन में किसानों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तो गांव के ही एक व्यक्ति जगजीवन ने कपड़े के आधार पर अपनी पुत्री संगीता की पहचान की जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई. जांच के बाद तथ्य जो सामने आया उसको सुनकर आप चौक जाएंगे,तरमा के ही पड़ोसी सुधियावा गांव के तीन युवक गांव के बगल खड़ंजे पर बैठकर गांजा पी रहे थे उसी समय युवती गन्ने के खेत में घुसी और इन तीनो की नियत भी बदल गई.तीनों आरोपियों ने युवती को गन्ने के खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया जिसके बाद युवती ने तीनों को धमकी दी अगर उसने ऐसा किया तो घर वालों को बता देगी। जिसके बाद डरे तीनों युवकों ने गला दबाकर युवती की हत्या कर दी और फरार हो गए. 3 दिन पूर्व खेत में गन्ना काट रहे किसानों ने नरकंकाल देखा और पुलिस को सूचना दी. जांच के बाद पुलिस ने रोहित और संजय नाम के दो आरोपी गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा खन्ना नाम का युवक फरार है.