फैजाबाद

लड़की ने लगाया अपहरण और दुष्कर्म का आरोप पुलिस ने नहीं दर्ज किया मुकदमा

फैजाबाद के थाना महाराजगंज इलाके में सामने आई शर्मनाक वारदात लोगों के विरोध प्रदर्शन और विधायक के हस्तक्षेप के बाद जागी पुलिस
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 12:34 PM IST
Girl abducted and raped in Maya Bazar Maharajganj Faizabad
Faizabad Crime

फैज़ाबाद : जनपद के थाना महाराजगंज इलाके में एक लड़की का अपहरण करके दुष्कर्म करने का बड़ा मामला सामने आया है। खास बात ये है कि घटना के बाद पुलिस हीला हवाली करती रही । पहले तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया ।लेकिन स्थानीय लोगो व बीजेपी विधायक खब्बू तिवारी के हस्तक्षेप के बाद दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस किसी की गिरफ्तारी नही कर सकी है।जिससे गाँव वाले बेहद नाराज है। पुलिस अयोध्या में कावड़ यात्रा को लेकर व्यस्तता होने का रोना रो रही है।

फैजाबाद के थाना महाराजगंज इलाके में सामने आई शर्मनाक वारदात लोगों के विरोध प्रदर्शन और विधायक के हस्तक्षेप के बाद जागी पुलिस

दरअसल फैज़ाबाद के थाना महराजगंज के मया इलाके की रहने वाली एक युक्ती रात में शौच के लिए निकली तो कुछ लोगो ने उसे बोलेरो गाड़ी से अगुवा कर लिया और फिर ले जाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया ।दबंगो ने रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद पीड़िता को रात 2 बजे उसके गांव लाकर छोड़कर दिया। जिसके बाद परिजनों ने इलाके के ही दो लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 9 अगस्त की बतायी जा रही है। लेकिन बावजूद इसके पुलिस के हाथ अभी भी खाली है।आरोपी अवधेश व भोला दोनो फरार है। जिससे गाव वाले बेहद आक्रोशित है। इलाके के बीजेपी विधायक खब्बू तिवारी ने पीड़ित परिवार से मिलकर कार्यवाही का भरोसा दिलाया है और पुलिस की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही करवाने की बात कही है। इलाकाई विधायक खब्बू तिवारी का कहना है कि इलाके में हुई इस बड़ी वारदात के बाद लोग बेहद नाराज है। खासकर पुलिस की कार्यशैली पर लोगो की ज़्यादा नाराज़गी है। हालांकि पुलिस अफसर अयोध्या में कावड़ यात्रा और सावन मेला को लेकर व्यस्तता होने का अलग ही रोना रो रहे है।पुलिस का कहना है कि इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

Updated on:
14 Aug 2018, 12:34 PM IST
Published on: