फैजाबाद

दर्दनाक : होली मनाने पत्नी जाना चाहती थी मायके पति ने किया ऐसा हाल की सुनकर काँप जाएगी रूह

फैजाबाद के हैदरगंज इलाके में सामने आई दर्दनाक वारदात तीन साल के बेटे को लेकर पति फरार
2 min read
Feb 28, 2018
Husband murdered wife Before holi 2018 in Faizabad
Faizabad Crime

फैजाबाद . पत्नी ने मायके जाने की जिद की तो पति ने पीटकर कर दी पत्नी की हत्या दिल दहला देने वाला ये मामला फैजाबाद का है जहां पर एक पति ने सिर्फ इसलिए अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी क्यूंकि की पत्नी होली मनाने मायके जाना चाहती थी और यही जिद पति को नागवार गुजरी और होली के पहले ही कर दिया सात फेरों का कत्ल, कत्ल भरोसे का ,कत्ल सात वचनों का जो पति ने पत्नी के साथ फेरों के संग लिए थे.फैजाबाद जिले के थाना हैदरगंज क्षेत्र के भुसिया केवटहिया गांव में जब सूरज निकला तो गांव वालों को गांव के बाहर ईट भट्टे के पास एक महिला का शव पड़ा मिला.महिला का शव देखकर गांव वालों ने उसके पति पप्पू निषाद को सूचना दी लेकिन मालूम पड़ा कि पप्पू निषाद और उसकी मां कैलाशी घर से फरार हैं .इसकी सूचना जब अम्बेडकरनगर में मायके वालों को दी गई तो मायके वाले बेटी की ससुराल पहुंचकर पुलिस को सूचना दी और जब मामला सामने आया तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गई.

फैजाबाद के हैदरगंज इलाके में सामने आई दर्दनाक वारदात तीन साल के बेटे को लेकर पति फरार

दरअसल पत्नी रीता होली के मौके पर मायके जाना चाहती थी लेकिन पति को यह मंजूर नहीं था जब पत्नी ने जिद किया तो पति पप्पू निषाद ने पत्नी को पीटना शुरू कर दिया और इस कदर पीटा कि वह मौत के मुहाने पर पहुंच गई. मरणासन्न पत्नी को देख कर पति को होश आया कि वो क्या कर बैठा तो आनन-फानन में उसे सुल्तानपुर जिले के कूरेभार लेकर पहुंचा जहां पर डॉक्टरों ने रेफर कर दिया.लखनऊ जाते समय रास्ते में ही रीता की मौत हो गई. पत्नी की मौत से घबराए पति पप्पू निषाद ने घर लौट कर गांव के बाहर ईट भट्टे के पास शव को छोड़कर अपनी मां कैलाशी के साथ फरार हो गया. रीता का एक 3 वर्ष का बेटा भी है जिसको लेकर पति और मां दोनों फरार हैं,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है . पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतका रीता निषाद के पति पप्पू निषाद को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका बेटा उसकी मां अभी भी लापता है. बताया ये भी जा रहा है कि मारने पीटने के बाद विवाहिता का शव घर के कमरे में लटकते पाया गया था. अब सवाल यह पैदा होता है कि क्या उसको लटका कर मारा गया या फिर खुद उसने प्रताड़ना से आजिज आत्महत्या की .फिलहाल पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है कि रीता की मौत कैसे हुई पति के पीटने से या फिर फांसी पर लटकने से.

Published on:
28 Feb 2018 06:55 pm