फैजाबाद

19 नवम्बर से फैजाबाद में शुरू होगा मंदिर बनाओ जेल भरो आंदोलन

दशहरे से पहले अगर अयोध्या में नही शुरू हुआ मंदिर निर्माण तो बीजेपी के खिलाफ आन्दोलन करेगा ये मोर्चा

2 min read
Apr 23, 2018
KK Shukla

फैजाबाद (अयोध्या) पूर्वांचल राज्य संघर्ष मोर्चा का जन जागरण यात्रा आज धार्मिक नगरी अयोध्या के राज सदन गेट पर पहुंची . इस यात्रा का स्वागत श्री राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास जी महाराज व तपस्वी जी की छावनी के श्री महन्थ स्वामी परमहंस दास ने के के शुक्ल का मालार्पण कर स्वागत किया और मोर्चे को अपना समर्थन आशीर्वाद दिया.राम मंदिर मामले पर केंद्र सरकार को अब पूर्वांचल मोर्चा संघर्ष समिति ने भी आड़े हाथों लिया है. संघर्ष समिति के अध्यक्ष के के शुक्ला ने कहा कि पूरे देश में भाजपा का राज है. राष्ट्रपति भाजपा का प्रधानमंत्री भाजपा का उत्तर प्रदेश में सरकार भाजपा की तो फिर अब अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में क्या बाधाएं हैं . जिसके लिए केंद्र सरकार टालमटोल कर रही है.

दशहरे से पहले अगर अयोध्या में नही शुरू हुआ मंदिर निर्माण तो बीजेपी के खिलाफ आन्दोलन करेगा ये मोर्चा

संघर्ष समिति के अध्यक्ष के के शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार को राम मंदिर मामले पर अध्यादेश लाकर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू करवाना चाहिए ,उन्होंने कहा कि राम मंदिर मामले पर केंद्र सरकार देश को गुमराह कर रही है. पूर्वांचल राज्य संघर्ष मोर्चा का जन जागरण यात्रा प्रमुख के के शुक्ला ने चेतावनी देते हुए कहा कि दशहरे के पूर्व अगर अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण नहीं शुरू हुआ तो मंदिर बनाओ जेल भरो आंदोलन की शुरुआत फैज़ाबाद जिलाधिकारी कार्यालय पर 19 नवम्बर को करेगी . उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र में आने पर वादा किया था कि देश में बंद पड़ी कताई मिलों को चालू करेगी . लेकिन केंद्र सरकार ऐसा करने में विफल साबित हुई है. पूर्वांचल राज्य संघर्ष मोर्चा का जन जागरण यात्रा प्रमुख के के शुक्ल ने अयोध्या में राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास व तपस्वी छावनी के श्री महन्थ स्वामी परमहंस जी से आशीर्वाद लिया और सभी ने आंदोलन में अपना समर्थन देने की बात कही है .

Published on:
23 Apr 2018 05:55 pm
Also Read
View All