फैजाबाद

तेज़ आंधी तूफ़ान ने मचाई तबाही अस्त व्यस्त हुए जुड़वां शहर एक की मौत दर्जनों घायल

बीते 15 घंटे से ठप पड़ी है अयोध्या फैजाबाद शहर में बिजली व्यवस्था लोग बूँद बूँद पानी को तरसे
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 8:03 AM IST
Power Supply Cut Due to Faster storm and rain in Faizabad
Faster storm and rain in Faizabad

फैजाबाद : बुधवार की शाम आये भयंकर आंधी तूफान ने फैजाबाद अयोध्या शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में काफी तबाही मचाई ,करीब घंटे भर की इस प्राकृतिक आपदा में जिले भर में सैकड़ों पेड़ उखड गए बिजली के खम्भे गिर गए कई मकानों की दीवालें गिर गयी और पूरे जिले में बीते 14 घंटे से विद्युत्में व्यवस्था ठप पड़ी हुई है . इस भीषण आंधी में हुई घटनाओं में दो व्यक्तियों के मारे जाने की खबर है जबकि शहर और ग्रामीण मिलाकर दो दर्जन लोगों के जख्मी होने की खबर है ,फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और पूरे शहर में जो नुकसान हुआ है उसे भरने का प्रयास किया जा रहा है . भयावह आंधी के झोंकों ने जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह पेड़ धराशाई कर दिए. इससे काफी नुकसान हुआ है ,सहादतगंज व रिकाबगंज सहित कई जगह पेड़ गिर गए, पुलिस के धारा रोड पर स्थित सिटी कंट्रोल रूम का एंटीना भी आंधी के झोंके से धराशाई हो गया. इसके चलते पुलिस की वायरलेस सेवा बाधित हो गई. शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई जगहों पर चक्रवाती आंधी ने पेड़ धराशायी करने के साथ छप्पर व टीन शेड उड़ा दिए. फैजाबाद रेलवे स्टेशन व सहादतगंज क्षेत्र में पेड़ गिरने से कुछ लोगों के घायल होने की आशंका जताईजा रही है. नाका चुंगी पर भी पेड़ और बिजली खम्भा धराशायी हो गया विद्युत तार भी टूट गए . वजीरगंज में भी पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन बाधित रहा .

बीते 15 घंटे से ठप पड़ी है अयोध्या फैजाबाद शहर में बिजली व्यवस्था लोग बूँद बूँद पानी को तरसे

बुधवार की शाम अचानक तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हो जाने के चलते कई स्थानों पर विद्युत लाइनों पर पेड़ गिरने से जिले के कई इलाकों में बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप हो गयी. जुड़वा शहर में हर तरफ आंधेरा छा गया. विद्युत वितरण के उप खण्ड अधिकारी अयोध्या रामभेज वर्मा ने बताया कि आंधी के कारण उदया पब्लिक स्कूल के पास जंगल में 33केवी लाइन पर पेड़ गिर गया. फैजाबाद शहर के रिकाबगंज चौराहे पर एक पेड़ सड़क पर गिर गया. इसकी चपेट में 11केवी लाइन भी आ गयी. इसके अलावा अयोध्या में 33केवी लाइन पर पेड़ की कई जगह डालें गिरने से 33केवी लाइन ब्रेक डाउन में आ गयी. आंधी के बाद विद्युत सप्लाई हर तरफ गुल हो गयी. फैजाबाद शहर स्थित सिविल लाइंस, चौक, नियावां, नाका, लालबाग, चौक, अमानीगंज, अयोध्या के विद्युत उपकेन्द्रों की सप्लाई बंद हो गयी. एसडीओ अयोध्या श्री वर्मा ने बताया कि जब तक 33केवी लाइन का फाल्ट ठीक नहीं होगी तब तक सप्लाई सुचारू होने की कोई संभावना नहीं है .

Published on: