फैजाबाद

विरोध : फिल्म पद्मावत का हुआ प्रदर्शन तो सड़क पर उतरेगा ये संगठन

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती के किरदार को लेकर उठ रहे हैं सवाल
2 min read
• •
Updated: 18 Jan 2018, 10:45 AM IST
Protest Against Sanjay Leela Bhansali film Padmavati in Faizabad
Padmavti sangharsh samiti

फैजाबाद . प्रख्यात फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म रानी पद्मावती जो अब पद्मावत के नाम से रिलीज होने जा रही है इसका विरोध फैजाबाद में भी शुरू हो गया है. रानी पद्मावती संघर्ष समिति के बैनर के तले समिति के दर्जनों सदस्यों ने फैजाबाद के कमिश्नर मनोज मिश्र को ज्ञापन सौंपकर प्रधानमंत्री से उत्तर प्रदेश में इस फिल्म की रिलीजिंग पर बैन लगाने की मांग की, रानी पद्मावती संघर्ष समिति का मानना है फिल्म में फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने रानी पद्मावती के चरित्र के साथ छेड़छाड़ की है जो कतई मंजूर नहीं है और यह फिल्म किसी भी हालत में फैजाबाद और फैजाबाद मंडल में रिलीज नहीं करने दी जाएगी. अगर सरकार इस पर रोक नहीं लगाती है तो संघर्ष समिति सड़कों पर उतर कर फिल्म पर बैन लगाने के लिए संघर्ष करेगी.बताते चलें की इस समिति ने पहले से ही फैजाबाद में फिल्म के प्रदर्शन पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी दे रखी है .

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत में रानी पद्मावती के किरदार को लेकर उठ रहे हैं सवाल

संजय लीला भंसाली निर्देशित विवादित फिल्म पद्मावत के प्रदर्शन के विरोध में गठित रानी पद्मावती संघर्ष समिति ने संरक्षक डॉ. एच बी सिंह व संयोजक वेद प्रकाश राजपाल के नेतृत्व में बुधवार को मंडलायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, ज्ञापन के माध्यम से फिल्म पद्मावत के यूपी में फिल्मांकन पर रोक लगाने की मांग की गयी. ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि सरकार मांग नहीं मानती है तो समिति उग्र आन्दोलन के लिए बाध्य होगा.संगठन के मीडिया प्रभारी पाटेश्वरी सिंह ने बताया कि पद्मावत फिल्म के निर्देशक श्री भंसाली ने इस फिल्म के माध्यम से राजपूतों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए इतिहास से छेड़ छाड़ की है. इसे भारत का समाज कतई स्वीकार नहीं करेगा. ऐसी फिल्म प्रेरणादायी न होकर विवाद पैदा करने वाली है.बताते चलें की इस फिल्म को लेकर पूरे देश भर में विरोध की बातें चल रही हैं और इसका उग्र प्रभाव देश के राजस्थान और दिल्ली जैसे शहरों में दिख चुका है इसलिए इस फिल्म के प्रदर्शन को लेकर राज्य की सरकारें बेहद सतर्क हैं

Published on: