फैजाबाद

दीपोत्सव में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भगवान के स्वरूप का होगा चयन

देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार भगवान श्री राम व माता सीता के स्वरूप प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

2 min read
Oct 18, 2018
दीपोत्सव में मुख्य भूमिका निभाने के लिए भगवान के स्वरूप का होगा चयन

अयोध्या : दीपोत्सव के दौरान भगवान श्री राम व माता सीता की मुख्य भूमिका निभाने वाले स्वरूप को शामिल होने के लिए अयोध्या में स्वरूपो के प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं जिसमे देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार हिस्सा लेंगे.

देश भर के कलाकार होंगे शामिल
अयोध्या में भगवान के स्वरूपों के प्रतियोगिता 25 अक्टूबर व 4 नवम्बर को आयोजित किया गया हैं जिसमे अयोध्या में कई प्रदेशो से भगवान श्री राम व माता सीता के स्वरूपों का इकट्टा किया जायेगा जिससे दीपोत्सव के दौरान श्री राम व् लक्ष्मण के साथ माता सीता पुष्पक विमान से अयोध्या आगमन, भरत मिलाप और राज्याभिषेक के कार्यक्रम में मुख्य किरदार की भूमिका निभाने वाले स्वरूप का चयन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में देश के कई राज्यों से आये स्वरूपों को 25 अक्टूबर को अवध विश्व विद्यालय के संत कबीर सभागार में 100 जोड़ो का चयन करेगा जिसके बाद अयोध्या राम पैड़ी पर इन सौ जोड़ो में तीन जोड़े स्वरूपों का चयन होगा और उन्हें उचित धनराशि द्वारा सम्मानित भी किया जायेगा इसके साथ पहला स्थान आने वाले स्वरूप को दीपोत्सव में मुख्य भूमिका निभाने का मौका भी दिया जायेगा.

दीपोत्सव में अहम भूमिका में होंगे पहला किरदार
तुलसी स्मारक भवन के अधिकारी राम तीरथ ने बताया कि इस बार अयोध्या में होने वाला दीपोत्सव में भगवान के स्वरूप की भूमिका के देश के कलाकारों को शामिल होने का मौक़ा दिया जायेगा जिसके लिए स्वरूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं. जिसमे देश भर के कलाकार अपना हुनर दिखा सके तथा बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आनलाइन रजिस्टेशन किया जा रहा हैं. जो की 24 अक्टूबर तक चलेगा. इसके साथ राम कि पैड़ी पर रंगोली का भी प्रतियोगिता किया जाएगा इन प्रतिभागियों में तीन विजेताओ को सम्मान पत्र व् पुरस्कार भी दिया जायेगा. यह कार्यक्रम संस्कृत विभाग व अवध विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित किया जायेगा.

Published on:
18 Oct 2018 07:24 pm
Also Read
View All