फैजाबाद

जानिये क्यों एक होनहार पुलिसकर्मी ने उठाया सुसाइड जैसा खौफनाक कदम

अयोध्या के राम जन्म भूमि विवादित परिसर की ड्यूटी में तैनात था मृतक पुलिसकर्मी नीरज
2 min read
• •
Updated: 9 Dec 2017, 6:21 PM IST
Reason for suicide of UP Police Constable In ayodhya
Neeraj Kumar UPP

अयोध्या .शुक्रवार की शाम धार्मिक नगरी अयोध्या के थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र अंतर्गत हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर के पीछे स्थित एक आश्रम में फांसी लगाकार आत्महत्या करने वाले पुलिस कर्मी द्वारा घटना को अंजाम दिए जाने के पीछे मानसिक अवसाद से ग्रस्त होने की बात सामने आ रही है ,थानाध्यक्ष राम जन्म भूमि सुनील कुमार सिंह के मुताबिक़ मृतक पुलिस कर्मी बेहद होनहार था और उसकी पढने लिखने में खासी लगन थी और उसने कई प्रतियोगी परीक्षाओं को भी दिया था लेकिन कभी साक्षात्कार तो कभी किसी अन्य कारणों के चलते उसका चयन नही हो पा रहा था अभी आने वाले सप्ताह में भी उसे एक प्रतियोगी परीशा में शामिल होने की बात सामने आई है ,अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसी मानसिक अवसाद के कारण पुलिसकर्मी नीरज कुमार ने आत्महत्या कर ली है . फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिवार जनों की मौजूदगी में मृतक पुलिस कर्मी के शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्यवाही संपन्न करा दी है .

अयोध्या के राम जन्म भूमि विवादित परिसर की ड्यूटी में तैनात था मृतक पुलिसकर्मी नीरज

बताते चले कि हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के नया गांव का रहने वाला नीरज कुमार 25 वर्ष पुत्र राजपाल उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्त था और फैजाबाद जनपद के कुमारगंज थाने में तैनात था . बीते 6 माह से मृतक सिपाही राम जन्मभूमि परिसर की ड्यूटी में तैनात था . साल 2016 बैच में पुलिस की नौकरी ज्वाइन करने वाला नीरज कुमार शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक की अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस यलो जोन क्षेत्र स्थित एक आश्रम में पहुंचा . जहां पर कुछ ही देर बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली .घटनास्थल के करीब कमरे में रहने वाले साथी पुलिसकर्मियों ने जब दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो नीरज ने दरवाजा नही खोला,जिसके बाद खिड़की के पास एक सुराख के जरिये अंदर झांक कर देखने पर मामले की जानकारी हुई जिसके बाद मौके पर मौजूद मृतक के साथियों ने घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी . जिसके बाद दरवाजा तोड़कर मृतक पुलिस कर्मी का शव कब्जे में ले लिया गया और जांच पड़ताल शुरू की गयी .

Published on: