फैजाबाद

कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने अयोध्या से निकले राम भक्त

राम नगरी अयोध्या से कश्मीर के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा दर्जनों राम भक्त हिन्दू व मुस्लिम हुए शामिल
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2018, 10:39 PM IST
patrika ayodhya
कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने अयोध्या से निकले राम भक्त

अयोध्या : देश में प्रेम भावना के सन्देश को लेकर राम नगरी अयोध्या से कश्मीर के लाल चौक पर 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के लिए दर्जनों राम भक्त मुस्लिम रवाना हुए यह यात्रा मित्र मंच समिति के अगुवाई में सभी रामभक्त राम जन्मभूमि पर रामलला का दर्शन किया उसके बाद अयोध्या के संतो ने इस यात्रा को रवाना किया.

अयोध्या से तिरंगा लेकर निकले राम भक्त

मित्र मंच के बैनर तले देश भक्त व राम भक्त रामलला के दर्शन कर कश्मीर के लाल चौक पर 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने के लिए दर्जनों की संख्या में रवाना हुए, इस यात्रा में 50 लोग शामिल हुए. यह यात्रा लखनऊ के काकोरी स्थल, दिल्ली में राजघाट उसके बाद जलियावाला बाग़ में सभी शहीद देश भक्तो को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कश्मीर पहुचंगे जहाँ देश के आन बान शान के साथ तिरंगे को फहराएंगे. अयोध्या के साधू संतो ने तिरंगा देकर इस यात्रा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

कश्मीर के लाल चौक पर फहराएंगे तिरंगा

मित्र मंच के राष्ट्रीय प्रभारी तथा इस तिरंगा यात्रा के आयोजक शरद पाठक ने बताया कि हिंदुस्तान का मुख्य अंग कश्मीर को अलगाववादी व देश द्रोहियों से मुक्त कराने तथा देश में भाईचारे की मिशाल का सन्देश देने के लिए कश्मीर के लाल चौक पर झंडा फहराएंगे वहीँ मित्र मंच के प्रदेश प्रभारी बब्लू खान ने बताया कि कश्मीर जो भी मुस्लिम रहते है वह खाते हिंदुस्तान की है और गाना पाकिस्तान की गाते है आज हम सभी धर्म के लोग एक जुट हो कर कश्मीर पहुच कर उन्हें आईना दिखने का कार्य करेंगे कि हिंदुस्तान में रहते हो और इसी देश की खाते हो, तथा बताया कि कश्मीर के लाल चौक में रहे वाले कट्टरपंथी मुस्लिम जो हिंदुस्तान में रह कर पाकिस्तान की बात करते है उन्हें आगाह करना चाहते है कि हम लोगो के पहले पहुचने से पहले कश्मीर को छोड़ दे नहीं तो बाद में कोई मौक़ा नहीं दिया जाएगा.

इस यात्रा के आयोजक शरद पाठक के साथ बब्लू खान, रियाज प्रधान, खालिद अहमद, आकाश कौशल, रवि सिंह, अमर, अब्बास, मोहम्मद मेहंदी, अमरजीत सिंह, अमन, लकी दुबे, विवेक सिंह, मुकेश, अहमद अली अमन निषाद को अयोध्या के साथ राम विलास दास वेदांती, आचार्य सतेन्द्र दास, राम शरण, अंजनी दास के साथ अन्य कई संत भी मौजूद रहे.

Updated on:
12 Aug 2018, 10:39 PM IST
Published on: