फैजाबाद

प्यार में धोखा मिलने पर कथित पत्नी ने पति बने प्रेमी के घर के सामने लगाया तम्बू

पीड़ित युवती ने लगाया आरोप घर वालों के कहने पर छोड़कर भाग गया है पति,मंदिर में हुई थी दोनों की शादी
2 min read
• •
Updated: 23 Dec 2017, 12:11 PM IST
up news,up police,up crime,faizabad police,Faizabad crime,Poora Kalnadar Police,
Pyar Me Dhokha


फैजाबाद .कहते हैं इश्क संवर जाए तो ज़िन्दगी बना देता है लेकिन अगर बिखर जाए तो अंजाम क्या हो सकता है इसकी मिसाल बनी है फैजाबाद के ग्रामीण क्षेत्र पूरा कलन्दर इलाके में रहने वाली एक युवती जो प्रेम के चक्कर में फंसकर अपना सब कुछ गँवा चुकी है और अब प्रेम विवाह के फेर में बेघर हो गई है,प्यार करने के बाद प्रेमी ने मंदिर में शादी की और अचानक गायब हो गया . अब इस युवती को न मायके में जगह मिल रही है और न ही ससुराल में ,इस दर्दनाक प्रेम कहानी का अफसोसनाक पहलु ये भी है कि प्रेम विवाह करने वाली इस युवती ने अपने कोख में पल रहे बच्चे को भी खो दिया है और सात जनम तक साथ निभाने का वादा करने वाला प्रेमी भी लापता है ,अपने सिर पर छत की तलाश में अब प्रेम विवाह में धोखा खाई युवती अपने ससुराल के घर के बाहर एक त्रिपाल के नीचे भीषण ठंड में गुजर बसर करने को मजबूर है.

पीड़ित युवती ने लगाया आरोप घर वालों के कहने पर छोड़कर भाग गया है पति,मंदिर में हुई थी दोनों की शादी

हैरान कर देने वाली इस प्रेम कहानी में बीते साल 2015 में थाना पूराकलंदर क्षेत्र की मलिकपुर निवासी युवती चांदनी का प्रेम प्रसंग कोतवाली बीकापुर के तोरों माफी गांव के युवक राहुल गुप्ता से हो गया,दोनों ने साथ जीने मरने की कसमे खाते हुए सात जन्मो तक साथ निभाने का वादा किया और इसी प्रेम सम्बन्ध के कारण दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बना और युवती गर्भवती हो गई, गर्भवती होने के बावजूद युवक राहुल ने युवती से शादी नहीं रचाई और धोखे से उसका गर्भपात करा दिया.पीड़ित युवती चाँदनी ने जब प्रेमी राहुल पर दबाव बनाया तो दबाव के चलते राहुल ने मंदिर में चांदनी से प्रेम विवाह तो कर लिया लेकिन अपने घर में अपने मां-बाप के दबाव और घर वालों के विरोध के चलते घर में जगह नहीं दी. युवती का आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके पति को भगा दिया और अब वह उससे संपर्क नहीं कर रहा है,लिहाजा उसको मजबूर होकर ससुराल के घर के बाहर त्रिपाल लगाकर अपने सारे सामान समेत भीषण ठंड में बाहर रहने को मजबूर है वहीँ इन्साफ की तलाश में युवती ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की है.

Published on: