
अनूप कुमार
फैजाबाद.उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाएं 6 फ़रवरी से शुरू हो रही हैं . इन परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशाशन ने कमर कस ली है . नक़ल विहीन परीक्षा कराने के संकल्प के साथ जिला प्रशाशन ने जनपद में होने वाली हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए 07 जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट एवं 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट 06 उड़न दस्ते का गठन किया गया है जो पूरे परीक्षा कार्यक्रम पर कड़ी नज़र रखेंगे और लगातार पूरे जनपद में भ्रमणशील रहकर परीक्षा को नकल विहीन सम्पन्न करायेंगे वहीँ गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही भी करेंगे . इस बार उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं को नक़ल वहीं कराने के लिए परीक्षा केन्द्रों में कमरों में CCTV कैमरे लगवाए गए हैं जिनसे परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी की जानकारी की जा सके .
फैजाबाद में 07 जोनल मजिस्ट्रेट, 14 सेक्ट्रर मजिस्ट्रेट एवं 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट 06 उड़न दस्ते करेंगे परीक्षा कार्यक्रम की निगरानी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने की कवायद में जुटे हुए जिलाधिकारी डा0 अनिल कुमार ने बताया कि जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त 18 संवेदनशील तथा 05 अति संवेदनशील कुल 23 परीक्षा केन्द्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है जो परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित रहकर निगरानी करने के साथ ही प्रत्येक पाली की रिर्पोट उपलब्ध कराते हुए नकल विहीन परीक्षा सम्पादित करायेंगे. इस सम्बन्ध में यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक जोनल/सेक्टर/स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा प्रारम्भ होने के एक दिवस के पूर्व ही परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करते हुए उनमें यदि अभी भी कोई विसंगति है तो उसे प्रधानाचार्य/केन्द्र व्यवस्थापक से समन्वय कर दूर करायेंगे. जिलाधिकारी ने आगे बताया कि परीक्षा हेतु 01 कंट्रोल रूम जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय (मो0 नम्बर 9918748502) में स्थापित किया गया है जो प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक क्रियाशील रहेगा. कोई भी व्यक्ति यदि कही नकल होती है तो इसकी शिकायत जिला विद्यालय निरीक्षक के मोबाइल नम्बर 9454457325 के साथ कन्ट्रोल रूप भी दर्ज करा सकता है .उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा उप मुख्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा विभाग की मंशा है कि परीक्षा नकल विहीन माहौल में शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन हर तरह का सम्भव प्रयास करेगा.