
फैजाबाद : उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक संघ प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर फैजाबाद के सांसद लल्लू सिंह के माध्यम से रोजगार सेवकों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके द्वारा किये गए वादे को निभाने के लिए पत्र भेजा | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक़ संघ के जिला अध्यक्ष अमरदीप गौड की अगुवाई में विधानसभा चुनाव सामान्य निर्वाचन 2017 के दौरान उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ के मलिहाबाद विधानसभा क्षेत्र मैं अपने चुनाव प्रचार के दौरान आश्वासन दिया था कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो रोजगार सेवकों के समस्याओं का समाधान किया जाएगा | इसी प्रकार लोकसभा क्षेत्र मोहनलालगंज लखनऊ के सांसद कौशल किशोर ने भाजपा के प्रांतीय राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति से संगठन को लिखित रूप में आश्वासन पत्र दिया था कि भाजपा की सरकार बनने पर ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित कर राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा | लेकिन आज केंद्र सरकार को बने 4 वर्ष से अधिक हो गए वही प्रदेश सरकार पूर्ण बहुमत से बन गई लेकिन ग्राम रोजगार सेवकों के दर्द को सुनने वाला कोई नहीं श्री गौड ने बताया कि ग्राम रोजगार सेवकों का 2 वर्षों से मानदेय बकाया है
इन मांगो को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं ग्राम रोजगार सेवक
ग्राम रोजगार सेवकों को भारत सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय अधिसूचना नई दिल्ली 28 अगस्त 2017 के अनुसार न्यूनतम मानदेय 24000 रुपए दिया जाए,. ग्राम रोजगार सेवकों के जॉब चार्ट में मनरेगा के अतिरिक्त अन्य कार्य जोड़कर योगदान लेते हुए ग्राम विकास सहायक सचिव/ सहायक सचिव का दर्जा दिया जाए जबकि अन्य कार हमसे लिया जाता है लेकिन वह लिखित में नहीं है, प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों को कर्मचारी भविष्य निधि का लाभ देने के साथ स्वास्थ्य दैवीय आपदा एवं दुर्घटना से बचाव हेतु बीमा का लाभ दिया जाय , प्रदेश के समस्त ग्राम रोजगार सेवकों का वित्तीय वर्ष 16- 17 17 -18 के प्रारंभ से अब तक लंबित मानदेय का भुगतान तत्काल किया जाए , ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारी की भर्ती में 12 वर्ष के अनुभव के आधार पर वरीयता दी जाए ,राज वित्तीय आयोग 14वां वित्त आयोग को मनरेगा से अभिसरित करने हेतु मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए शासनादेश दिनांक 16-05-2017 को कठोरता से सभी ग्राम पंचायतों में लागू कराया जाए । इन मांगों को लेकर संगठन आन्दोलनरत है | कार्यक्रम की अगुवाई जिला अध्यक्ष अमरदीप गौड जिला महामंत्री नरेंद्र यादव जिला संयोजक/प्रदेश कोषाध्यक्ष रामूनिषाद ,बारिष्ट उपाध्यक्ष सोनू आजाद,जिला प्रभारी पवन कुमार,कोषाध्यक्ष महेश चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी सुरेश कनौजिया, शैलेन्द्र तिवारी,अजहरुद्दीन, जनपद फैजाबाद के समस्त ब्लाक अध्यक्ष-अनूप सिंह,सुशील बर्मा, अभय त्यागी, दुर्गा प्रसाद,मनोज सिंह ,कैलाश चन्द्र, मुकेश,राममूरत,आशाराम,सहित अन्य मौजूद रहे |