फैजाबाद

शर्मनाक : करवा चौथ पर एक पत्नी पर लगा अपने पति के कत्ल का इल्ज़ाम

फैजाबाद में सामने आया शर्मनाक मामला युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत पुलिस कर रही जांच

2 min read
Oct 27, 2018
शर्मनाक : करवा चौथ पर एक पत्नी पर लगा अपने पति के कत्ल का इल्ज़ाम


फैजाबाद : करवा चौथ के त्यौहार पर जहां पूरे देश भर में पत्नियां अपने पति की लम्बी उम्र के लिए निराजल व्रत रहकर भगवान से अपने पति की दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांग रही हैं | वहीँ फैजाबाद में एक शर्मनाक मामला सामने आया है जहां एक पत्नी पर ही अपने पति के कत्ल का इलज़ाम लगा है | फैजाबाद में आज एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उसके घर में ही उसका शव मिला। उसके गले पट चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक युवक की मां ने उसकी पत्नी पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। पुलिस का भी कहना है कि मृतक की पत्नी भी पुलिस को गुमराह कर रही है। मृतक युवक सास और बहु के विवाद में पत्नी को लेकर घर से अलग किराए के कमरे में रह रहा था और अपना जीवन यापन शहर में ई रिक्शा चलाकर कर रहा था।

फैजाबाद में सामने आया शर्मनाक मामला युवक की संदिग्ध हालत में हुई मौत पुलिस कर रही जांच

ये भी पढ़ें

करवा चौथ के दिन बना है दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव

कोतवाली नगर के वजीरगंज जपती लवकुशनगर में युवक पंकज अग्रहरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव उसके घर में ही पाया गया।उसके गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। मृतक युवक के मां बाप कोतवाली क्षेत्र के ही बल्ला हाता मोहल्ले में रहते हैं। मां उर्मिला ने आरोप लगाया कि उसकी बहू ने ही उसकी बेटे की हत्या करवा दी है। सास बहू में काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था जिसको लेकर बहू मायके चली गई थी लेकिन 2 महीने पूर्व पति यह कह कर पत्नी को घर ले आया कि वह मां बाप से अलग रहकर किराए के कमरे में रहेगा जिसके बाद पत्नी आने को तैयार हो गई। मृतक युवक पंकज ने कोतवाली क्षेत्र के ही वजीरगंज जपती लवकुश नगर में एक किराए का कमरा लेकर रहने लगा।जीवनयापन के लिए वह शहर में ई रिक्शा चलाता था।अचानक शुक्रवार की रात उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।उसका शव उसके घर में पाया गया और उससे गले पर चोट का निशान था। पुलिस जब पत्नी का बयान लेने उसके घर पहुंची तो पत्नी ने पुलिस को गुमराह किया और कई तरह के बयान दिए। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

ये भी पढ़ें

करवा चौथ आज : जानें कितने बजे निकलेगा चंद्रमा
Published on:
27 Oct 2018 03:22 pm
Also Read
View All