फैजाबाद

Breaking News : सप्ताह भी नही बीता और फैजाबाद शहर में हो गयी एक और हत्या की वारदात

कपड़ा कारोबारी बलजीत छाबड़ा की हत्या को भूले भी नही थे लोग कि हो गयी एक और वारदात

2 min read
Oct 24, 2017
Youth murder with intention to steal In Faizabad
SSP Faizabad

फैजाबाद . 6 दिन पूर्व धनतेरस के दिन फ़ैजाबाद शहर के हृदयस्थल चौक से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई कपड़ा व्यापारी बलजीत सिंह छाबडा की हत्या की वारदात को शहर के लोग भूल भी नहीं पाए थे कि सप्ताह भर के अंदर ही हत्या की एक और बड़ी वारदात ने लोगों को हिला कर रख दिया है .कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत तेली टोला मोहल्ले में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है .हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए हैं . घर के अंदर की परिस्थितियों को देखकर पुलिस आशंका जता रही है कि संभवता चोरी के इरादे से वारदात को अंजाम दिया गया है . घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और जांच शुरु कर दी है .

कपड़ा कारोबारी बलजीत छाबड़ा की हत्या को भूले भी नही थे लोग कि हो गयी एक और वारदात

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के तेली टोला मोहल्ले में रहने वाले मोहम्मद उमेर 18 वर्ष का शव मंगलवार की सुबह घर में पड़ा हुआ पाया गया .मृतक की हत्या गला दबाकर की गई थी वही घर में सामान भी बिखरा पड़ा हुआ था . जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया उस समय मृतक के परिवार के अन्य सदस्य कानपुर गए हुए थे . घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुभाष सिंह बघेल सहित अन्य अधिकारियों ने बेहद गहनता से मामले की जांच शुरू कर दी है . पुलिस के मुताबिक किसी परिचित व्यक्ति के द्वारा ही घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है . क्योंकि घर का दरवाजा अंदर से बंद था इसलिए आशंका इस बात की है कि पिछले दरवाजे से अपराधी घर के अंदर दाखिल हुए हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए . मृत युवक फैजाबाद चौक क्षेत्र के कोठा पार्चा इलाके में प्लास्टिक की क्रॉकरी बेचने का कारोबार करता था . बताते चलें कि बीते दिनों धनतेरस के दिन शहर के कपड़ा व्यवसाई बलजीत सिंह छाबड़ा की भी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी .

Updated on:
24 Oct 2017 02:46 pm
Published on:
24 Oct 2017 01:48 pm