CG Job Fair 2026: यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर, गरियाबंद में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
CG Job Fair 2026: छत्तीसगढ़ के गरिएबंद जिले में छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण, रायपुर के निर्देशानुसार जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, गरियाबंद द्वारा 16 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र कार्यालय परिसर, गरियाबंद में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
प्लेसमेंट कैंप में सेफ इंटेलीजेंट सिक्योरिटी सर्विसेस, आर्य नगर कोहका भिलाई एवं स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, प्रोफेसर कॉलोनी रायपुर सहित अन्य निजी प्रतिष्ठान भाग लेंगे। इनके माध्यम से कुल 519 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती के अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड, सिक्योरिटी सुपरवाइजर, श्रमिक, फील्ड ऑफिसर, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, फिटर, पेंटर और क्रेन ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि प्लेसमेंट कैंप में न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं, 10वीं, 12वीं एवं स्नातक पास अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। इच्छुक आवेदकों से अपील की गई है कि वे दो पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति सहित) लेकर निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित हों।
प्लेसमेंट कैंप से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, गरियाबंद के दूरभाष नंबर 07706-241269 अथवा मोबाइल नंबर +91-9329559607 पर संपर्क कर सकते हैं।