गरियाबंद

CRPF कैंप में जवान ने की आत्महत्या, AK-47 से खुद को मारी गोली

CRPF Jawan Suicide: ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ जवान ने आत्महत्या कर ली। AK-47 से खुद को गोली मारकर मौत को गले लगा लिया। अभी तक आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है...
less than 1 minute read
धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने की सुसाइड (photo source- Patrika)
धान खरीदी केंद्र के प्रबंधक ने की सुसाइड (photo source- Patrika)

CRPF Jawan Suicide: छत्तीसगढ़–ओडिशा सीमा पर स्थित सीआरपीएफ कैंप में एक जवान ने आत्महत्या कर ली। अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। ( CRPF Jawan Suicide ) गंभीर रूप से घायल जवान की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

CRPF Jawan Suicide: आत्महत्या के कारण अज्ञात

यह घटना गरियाबंद जिले के ओडिशा सीमा के अंतर्गत सोनाबेड़ा के गांव ढेकूनपानी स्थित सीआरपीएफ कैंप का है। जहां गोपीनाथ सबर ने AK-47 से खुद को गोली मार ली। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। बताया गया कि जवान गोपीनाथ सबर ओडिशा के खरियार क्षेत्र के खरधरा गांव का रहने वाला था।

ड्यूटी के दौरान मौत को लगाया गले

शुक्रवार को ड्यूटी पर तैनात थे, वहीं अज्ञात कारणों से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज आते ही कैंप में मौजूद अन्य जवान पहुंचे तो देखा उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही ओडिशा के कोमना पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची। जांच के बाद भी आत्महत्या के कारणों का पता चलेगा।

Updated on:
13 Dec 2025 01:13 pm
Published on:
13 Dec 2025 01:13 pm