गाज़ियाबाद

सूर्या हत्याकांड: एनकाउंटर में मारे गए नाबालिग के घर चस्पा नोटिस, 15 दिन में नहीं दिया जवाब तो चलेगा बुलडोजर

Illegal Construction Notice: सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद अब प्रशासन ने उसके घर पर नोटिस चस्पा कर दिया है। प्रशासन ने 15 दिन के भीतर जवाब मांगा है।
2 min read
Three accused arrested in Surya murder case
सूर्या हत्याकांड में 3 आरोपी गिरफ्तार (File Photo- Patrika)

Asad House Notice: गाजियाबाद में हुए सूर्या हत्याकांड में एक नया अपडेट सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी के एनकाउंटर के बाद अब उसके घर को लेकर भी प्रशासन ने उसके घर को लेकर भी सख्त रुख अपना लिया है। जानकारी के अनुसार सोमवार को प्रशासन की टीम आरोपी के घर पहुंची और वहां नोटिस चस्पा कर दिया। साथ ही जवाब देने के लिए भी 15 दिन की समयसीमा दी गई है। यह कार्रवाई अधिकारियों की मौजूदगी में की गई और इस दौरान घर के बाहर लोगों की भीड़ देखने को मिली।

कार्रवाई क्यों की गई?

अधिकारियों के अनुसार, नवनीत विहार में बने आरोपी के घर की जमीन को लेकर जांच की गई थी। जांच के दौरान पता चला कि जमीन पर कब्जे और निर्माण को लेकर कुछ सवाल हैं। इसी वजह से प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया। प्रशासन ने परिवार को अपना पक्ष रखने और जरूरी दस्तावेज दिखाने के लिए 15 दिन का समय दिया है। अधिकारियों का कहना है कि तय समय के भीतर जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर फैसला लिया जाएगा।

ढोल बजाकर सुनाया गया प्रशासन का आदेश

जब प्रशासन की टीम मुख्य आरोपी के घर पहुंची, तो उन्होंने नोटिस चिपकाने के साथ-साथ ढोल बजाकर नोटिस में लिखा आदेश सबको सुनाया। माइक के जरिए आसपास के लोगों को बताया गया कि घर पर नोटिस लगाया गया है और 15 दिन के भीतर जवाब देने को कहा गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पूरी कार्रवाई को देखते रहे। कई लोग अपने मोबाइल से वीडियो और तस्वीरें भी बनाते नजर आए।

सूर्या हत्याकांड के बाद लगातार हो रही कार्रवाई

बकरीद के दिन हुए सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मामले में कई आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया था। वहीं इस मामले में असद के पिता की भी भूमिका सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग के पिता को भी गिरफ्तार कर लिया है। अब उसके घर पर नोटिस चस्पा किए जाने की कार्रवाई भी चर्चा में है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है और आगे भी नियमों के तहत जो कार्रवाई जरूरी होगी, वह की जाएगी।

Updated on:
03 Jun 2026 05:13 pm
Published on:
01 Jun 2026 01:26 pm