गाज़ियाबाद

एटीएम में चाबी लगाकर नगदी निकालने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चाबी लगाकर खोल लिया था एटीएम, नगदी लेकर भागने की फिराक में था आरोपी  
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2018, 8:55 AM IST
atm

गाज़ियाबाद. साहिबाबाद इलाके में एटीएम मशीन को मास्टर चाबी से खोलकर रुपये निकालने की कोशिश कर रहे युवक को पुलिस ने धर दबोचा। यह वारदात शालीमार गार्डन की है। भरे बाज़ार में यह शख्स एटीएम में घुसा और चंद सेकेंड में मास्टर चाबी की मदद से एटीएम मशीन खोल दी। मशीन से रुपये निकालते हुए उसे सीसीटीवी कैमरे की मदद से कपड़ा व्यापारी ने देख लिया। उन्होंने एटीएम का शटर बाहर से गिरा दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे अरेस्ट कर लिया। यह पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

शालीमार गार्डन के बी ब्लॉक मार्केट में एक निजी कंपनी का एटीएम लगा है। एटीएम मशीन की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया हुआ है। एटीएम मशीन के आसपास लगे कैमरों की निगरानी कपड़ा व्यापारी के शोरूम में लगे स्क्रीन से की जाती है। एटीएम में एक शख्स घुस आया। उसने अपने पॉकेट से मास्टर चाबी निकाल ली और चंद सेकेंड में ही एटीएम मशीन खोल डाली। उसके बाद में वह मशीन में रखे लाखों रुपये निकालने लगा।

उसी दौरान कपड़ा व्यापारी अनिल अग्रवाल की नजर शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्क्रीन पर पड़ गई। उन्होंने एटीएम रूम का बाहर से शटर बंद करा दिया। जिससे वह शख्स कमरे में ही कैद हो गया! इसके साथ ही स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। व्यापार मंडल के लोग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक यह शख्स अन्दर बंद रहा। पुलिस के पहुंचने पर शटर को खोला गया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान