गाज़ियाबाद

गाजियाबाद दो युवकों की करंट की चपेट में आने से माैत

ट्रक से भूषा उतारते हुए हुई दुर्घटना कैलाशनगर कालोनी की घटना
2 min read
ghazibad_news.jpg
ghazibad news

गाजियाबाद ( ghazibad news Hindi ) थाना विजयनगर इलाके की कैलाश नगर कॉलोनी में शनिवार सुबह दाे युवकों की करंट की चपेट में आने से माैत हाे गई। हाद्सा उस वक्त हुआ जब युवक भूसे की टाल पर ट्रक से भूसा उतार रहे थे। भूसा उतारते हुए अचानक दो युवक ऊपर से जा रहे बिजली की तारों की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में दोनों की माैत हो गई।

बताया जा रहा है कि पहले एक युवक को करंट लगा। इसी दाैरान इसका दूसरा साथी बचाने के लिए गया ताे वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस तरह बिजली के करंट की चपेट में आने से दाेनाें की माैत हाे गई। दुर्घटना की सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं।

थाना विजय नगर इलाके की कैलाश नगर कॉलोनी में एक भूसे की टाल है। इसी के ऊपर से बिजली के तार निकल रहे हैं। शनिवार सुबह यहां पर एक बड़े ट्रक में भूसा लाया गया था। इस ट्रक से लेबर भूषा उतार रही थी। इस दौरान ट्रक के साथ जनपद मुरादाबाद से आया करीब 22 वर्षीय इस्तकार नाम का एक युवक पहले बिजली के तार की चपेट में आया।

इसे करंट लगा तो भूसे की टाल पर काम करने वाले 25 वर्षीय असलम ने इसे बचाने की काेशिश की ताे दाेनाें ही करंट की चपेट में आ गए। इस तर दाेनों की ही मौके पर मौत हो गई। यह हादसा हुआ तो आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन सभी की तमाम कोशिशें विफल रही।

मृतकों में से असलम की मां सकीना भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा असलम रात और दिन इसी भूसे की टाल पर काफी दिन से नौकरी करता था। असलम के पिता की बहुत पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और घर में फिलहाल असलम ही कमाने वाला था। असलम के दो छोटे भाई भी है जिनकी देखरेख भी वही करता था लेकिन अब इस परिवार पर अचानक ही दुख का पहाड़ टूट गया है।

Published on:
25 Jul 2020 10:39 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी