गाज़ियाबाद

यूपी के इस जिले के लोगों को 8 मार्च को पीएम मोदी देंगे सौगात, एयरपोर्ट और मेट्रो का होगा शुभारंभ, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गाजियाबाद से घरेलू उड़ान भरे जाने के लिए एयरपोर्ट और गाजियाबाद में मेट्रो का शुभारंभ करने के लिए पहुंच रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 5:23 PM IST
Feature image

गाजियाबाद। आगामी 8 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात मिलने वाली है। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गाजियाबाद से घरेलू उड़ान भरे जाने के लिए एयरपोर्ट और गाजियाबाद में मेट्रो का शुभारंभ करने के लिए पहुंच रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। जिसकी तैयारियां जोरों पर की जा रही हैं।

बहरहाल, सुरक्षा व्यवस्था आदि की तैयारियों को लेकर गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने सर्वप्रथम जिले के विधायक और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अधिकारियों के साथ एक मीटिंग ली। इसके बाद सीएम ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम की तैयारी है क्या हैं उसका निरीक्षण करने के लिए मैं स्वयं यहां पर आया हूँ।

मेरठ दिल्ली के बीच रैपिड रेल 30 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट है, जिसकी आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं रखेंगे और गाजियाबाद में मेट्रो का शुभारंभ के साथ ही ग्रेटर नोएडा मेट्रो को आगे बढ़ाने का कार्य भी प्रधानमंत्री स्वयं करेंगे। उन्होंने कहा कि यहां पर बहुत सारे अन्य प्रोजेक्ट हैं। जिन्हें प्रधानमंत्री जी के द्वारा यहां पर उनकी आधारशिला शुभारंभ किया जाएगा ।

इसके अलावा कानपुर में लगभग 75 हज़ार करोड़ का निजी क्षेत्र के निवेश के साथ ही आगरा, कानपुर मेट्रो की आधारशिला और लखनऊ मेट्रो का शुभारंभ सेकंड फेस का कार्य हाल में पूरा हुआ है, उसमें मेट्रो का संचालन होगा। उन्होंने कहा कि और भी अन्य तमाम प्रोजेक्ट हैं, जैसे पावर प्रोजेक्ट यानी पनकी पावर प्रोजेक्ट भी शामिल है। इन सभी कार्यक्रमों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तर प्रदेश में आगमन है।

Updated on:
6 Mar 2019, 5:23 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान